Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019RECAP: चीनी सेना, राहुल गांधी, तुकाराम मुंडे को लेकर वायरल दावों का सच

RECAP: चीनी सेना, राहुल गांधी, तुकाराम मुंडे को लेकर वायरल दावों का सच

इस हफ्ते वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों का सच

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>RECAP: चीनी सेना, राहुल गांधी, तुकाराम मुंडे को लेकर वायरल दावों का सच</p></div>
i

RECAP: चीनी सेना, राहुल गांधी, तुकाराम मुंडे को लेकर वायरल दावों का सच

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

बीते हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारतीय और चीनी सेना के टकराव होने के अलग-अलग दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, AISA नेता नेहा बोरा और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी अलग-अलग तरह के दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं.

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको इस हफ्ते वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों के बारे में बताएंगे.

अरुणाचल प्रदेश का यह वीडियो चीनी सेना का नहीं बल्कि भारतीय पुलिस का है

बीते दिनों सोशल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने एक बयान दिया कि, "अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ कई जगहों पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव जारी है."

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चीन की आर्मी से अरुणाचल प्रदेश के लोग लड़ रहे हैं वहां की फोर्स मोदी सरकार ने दिल्ली प्रोटेस्ट में बुला ली है."

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)  

यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि मई 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है.

  • इस वीडियो में चीन की आर्मी नहीं, बल्कि अरुणाचल पुलिस के जवान नजर आ रहे हैं.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

भारत-चीन सीमा पर हुए सेना के टकराव का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने 22 अक्टूबर, 2026 को एक बयान दिया था कि, "अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ कई जगहों पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव जारी है."

दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो हाल ही का बताकर शेयर किया जा रहा है जिसमें कथित तौर पर भारतीय और चीनी सेना को आपस में टकराव की स्थिति में देखा जा सकता है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायरमेंट की उम्र दो साल बढ़ाने पर सहमति नहीं जताई है

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिवाली के मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने रिटायरमेंट की उम्र 2 साल बढ़ाने पर सहमति बन गई है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

यह दावा सही नहीं है.

  • सुप्रीम कोर्ट ने सभी सरकारी नौकिरयों में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर सहमति नहीं जताई है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ओडिशा में हुआ यह प्रदर्शन BJP नहीं, शराब बिक्री के खिलाफ था

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ओडिशा में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और वह लोग अवैध व सस्ती शराब की बिक्री बंद करने की मांग कर रही हैं.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

 यह दावा भ्रामक है.

इस वीडियो में ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी महिलाओं के नेतृत्व में हो रहा एक विरोध-प्रदर्शन दिखाया गया है, जिसमें शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केरल के कन्नूर में RSS की परेड दिखाती यह तस्वीर असली नहीं AI है

सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है जिसमें आरएसएस (RSS) की वर्दी पहने कुछ लोग, आरएसएस के पारम्परिक तरीके से कंधे पर लाठी रख परेड करते नजर आ रहे हैं.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वामपंथ के गढ़ कन्नूर (केरल) में आरएसएस की #पथ_संचलन! (परेड) हो रही है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

तुकाराम मुंढे का यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने का नहीं है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र के खाद्य विकास प्राधिकरण (FDA) के चीफ तुकाराम मुंढे को छात्रों के साथ वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे तुकाराम मुंढे!."यह दावा सही नहीं है.

  • तुकाराम मुंढे का यह वीडियो गलत संदर्भ में पेश किया गया है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

यह दावा सही नहीं है.

  • तुकाराम मुंढे का यह वीडियो गलत संदर्भ में पेश किया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

राहुल गांधी और नेहा बोरा की यह तस्वीर असली नहीं AI है

मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA नेता नेहा बोरा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों साथ मिलकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था.

दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें राहुल गांधी नेहा बोरा के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी से भरी गाड़ी मिलने का दावा झूठा है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक गाड़ी में पुलिस या सुरक्षाकर्मियों की ठेर सारी वर्दियों को देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को हालिया जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों से जोड़कर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर के नजदीक रिकॉर्ड किया गया है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो दिल्ली का नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल का है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT