ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल गांधी और नेहा बोरा की यह तस्वीर असली नहीं AI है

यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA नेता नेहा बोरा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों साथ मिलकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था.

दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें राहुल गांधी नेहा बोरा के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं.

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें इसमें कई कमियां नजर आ रही थीं, जैसे नेहा बोरा के कंधे पर रखा हुआ हाथ, राहुल गांधी का चेहरा.

  • यहां से हमें इस तस्वीर के AI से बने होने का शक हुआ इसलिए हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, जहां इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.

  • इसके बाद हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाली वेबसाइट Sightengine और Is this AI ? पर भी चेक किया, वहां भी इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत से ज्यादा संभावना जताई गई.

Sightengine ने इस तस्वीर के ChatGpt की मदद से बने होने की संभावना जताई थी, इसलिए हमने इसे ChatGpt के वेरिफिकेशन टूल OpenAi पर भी चेक किया.

  • OpenAI ने इस तस्वीर के AI से बने होने की पुष्टि कर इसके बारे में बताया कि, "यह तस्वीर OpenAI टूल्स का इस्तेमाल करके बनाई गई है, हमें एक SynthID वॉटरमार्क मिला है, जो OpenAI से आया है."

निष्कर्ष: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की AI से बनाई गई फर्जी तस्वीर को असली बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×