ADVERTISEMENTREMOVE AD

केरल के कन्नूर में RSS की परेड दिखाती यह तस्वीर असली नहीं AI है

यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है जिसमें आरएसएस (RSS) की वर्दी पहने कुछ लोग, आरएसएस के पारम्परिक तरीके से कंधे पर लाठी रख परेड करते नजर आ रहे हैं.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वामपंथ के गढ़ कन्नूर (केरल) में आरएसएस की #पथ_संचलन! (परेड) हो रही है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल रील से संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए और इसके कुछ फ्रेम्स पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का भी इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें इस घटना की पुष्टि की गई हो.

  • इस तस्वीर को जूम कर देखने पर हमें इस वीडियो के AI से बने होने के कई संकेत मिले जैसे कि सबके हाथ एक जैसे और बनावटी लग रहे थे, कई लोगों का एक ही सामान्य चेहरा नजर आ रहा था.

  • इस तस्वीर के AI से बने होने का शक होने पर हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया.

  • Hive पर इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.

  • यह तस्वीर AI से बनी है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए हमने इस तस्वीर को एक अन्य AI टूल IsThisAI पर भी चेक किया, यहां भी इस तस्वीर के AI से बने जाने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.

निष्कर्ष: केरल के कन्नूर में आरएसएस की परेड होने का दावा करने वाली तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×