ADVERTISEMENTREMOVE AD

अभिजीत दीपके के साइन किए हुए बॉन्ड का बताकर वायरल ये फोटो फेक है

दावा है कि 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दिपके ने ये बॉन्ड साइन किया था

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि यह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) का साइन किया गया एक बॉन्ड है. इस कथित बॉन्ड में लिखा है कि वो 'एक साल की अवधि के लिए शांति बनाए रखेंगे'

यह फोटो अभिजीत दिपके के ट्वीट के जवाब में शेयर की गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है. 10 अक्टूबर को CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया. प्रदर्शन के लिए जब CJP के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली पहुंचे तो उन्हें फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.

अगले दिन सोशल मीडिया पर ये दावा किया जाने लगा कि अभिजीत ये बॉन्ड साइन करने के बाद हिरासत से बाहर आए हैं.

यही दावा करते अन्य पोस्ट का अर्काइव यहां देखा जा सकता है.

क्या ये सच है ? : नहीं, ये दावा सच नहीं है. वायरल हो रही फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया?: हमने फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया और कुछ कीवर्ड्स भी सर्च किए. पर किसी भी विश्वसनीय रिपोर्ट में हमें ये फोटो नहीं मिली.

  • फोटो को ध्यान से देखने पर हमें एक त्रुटि मिली.

  • कार्यकारी मजिस्ट्रेट की आधिकारिक मुहर में 'सस्पमेवा जयते' लिखा है, जबकि 'सत्यमेव जयते' होना चाहिए.

हमने फोटो को AI पहचानने वाले टूल Sightengine पर सर्च किया. नतीजे में सामने आया कि फोटो के AI से बने होने की संभावना 99% है.

  • इसके बाद, हमने फोटो को SynthID Detector पर चेक किया, जिसने निष्कर्ष निकाला कि फोटो OpenAI के जरिए बनाई या एडिट की गई है.

निष्कर्ष : AI से बनी फोटो को सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके की तरफ से साइन किए गए बॉन्ड का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×