ADVERTISEMENTREMOVE AD

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायरमेंट की उम्र दो साल बढ़ाने पर सहमति नहीं जताई है

सुप्रीम कोर्ट ने सभी सरकारी नौकिरयों में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर सहमति नहीं जताई है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिवाली के मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने रिटायरमेंट की उम्र 2 साल बढ़ाने पर सहमति बन गई है.

(ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां देख सकते हैं. )

हमें इससे संबंधित सवाल हमारी व्हाट्सऐप टिपलाइन पर भी प्राप्त हुआ है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • सुप्रीम कोर्ट ने सभी सरकारी नौकिरयों में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर सहमति नहीं जताई है.

  • सुप्रीम कोर्ट ने जिला न्यायाधीशों की रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष करने पर 14 राज्यों की सहमति पर संतोष जताया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल खबर से संबंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें वायरल दावे की पुष्टि की गई हो.

  • जाहिर है अगर सुप्रीम कोर्ट ने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर सहमति जताई होती तो इस पर खबरें जरूर की गई होतीं.

  • हमारी सर्च में हमें The Hindu की 09 अगस्त 2023 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 9 अगस्त को कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बदलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है."

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें इस दावे से जुड़ी दैनिक जागरण की यह हालिया न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से 62 वर्ष करने पर 14 राज्यों की सहमति पर संतोष व्यक्त किया है."

  • The New Indian Express की 26 अक्टूबर 2026 को पब्लिश की गई इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "निचले स्तर पर अनुभवी और प्रतिभाशाली जजों को बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस बात पर संतोष जताया कि 14 राज्यों ने जिला न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने पर सहमति दे दी है."

  • हमारी पड़ताल में हमने पाया कि, "आम केंद्रीय या राज्य सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 2 साल बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार या सुप्रीम कोर्ट की ओर से ऐसा कोई फैसला या आदेश जारी नहीं किया गया है."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सरकारी वेबसाइट की जांच: सरकारी आधिकारिक वेबसाइट Department of Personnel and Training की वेबसाइट चेक करने पर हमें ऐसा कोई नोटिस या खबर नहीं मिली जिसमें वायरल दावे की पुष्टि की गई हो.

  • Department of Personnel and Training की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, "प्रत्येक सरकारी कर्मचारी उस महीने के आखिरी दिन की दोपहर को सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएगा, जिस महीने में वह साठ वर्ष की आयु पूरी करता है."

निष्कर्ष: दिवाली के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायरमेंट की उम्र 2 साल बढ़ाने पर सहमति बनने का दावा झूठा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×