ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी से भरी गाड़ी मिलने का दावा झूठा है

यह वीडियो दिल्ली का नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल का है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक गाड़ी में पुलिस या सुरक्षाकर्मियों की ठेर सारी वर्दियों को देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को हालिया जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों से जोड़कर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर के नजदीक रिकॉर्ड किया गया है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो दिल्ली का नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल का है.

  • वायरल वीडियो में पश्चिम बंगाल पुलिस के नव-नियुक्त कांस्टेबलों की वर्दी दिखाई गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Rakesh Sarkar नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट पर मिला जिसे 09 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "पश्चिम बंगाल पुलिस के नवनियुक्त कांस्टेबलों की वर्दी #WBP #wbppolice पश्चिम बंगाल पुलिस."

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में हमें इस यूजर का इस वीडियो के बारे में यह कमेंट मिला जिसमें लिखा था कि, "कृपया सभी लोग ध्यान दें. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, वह वायरल हो गया है. लेकिन, यह RSS की यूनिफॉर्म नहीं है; यह पश्चिम बंगाल पुलिस की नई भर्ती यूनिफॉर्म है. लोग इसी गलतफहमी के आधार पर कमेंट कर रहे हैं."

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें राकेश सरकार के फेसबुक अकाउंट पर इस वायरल वीडियो के बारे में सफाई देते हुए यह वीडियो मिला जिसमें उन्होंने बताया कि, "मैं वेस्ट बंगाल पुलिस में हाल में चुना गया हूं, तो हम लोगों को यूनिफॉर्म देने के लिए गाड़ी आया था, तो गाड़ी का दरवाजा खोलकर मैंने बस यूनिफॉर्म दिखाया था, वो वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाले प्रोटेस्ट का बताकर वायरल किया गया."

  • राकेश सरकार आगे बताते हैं कि, "वो वीडियो दिल्ली का है बल्कि वेस्ट बंगाल का है और मैं अभी उसी जगह पर आया हूं."

निष्कर्ष: पश्चिम बंगाल के वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी से भरी गाड़ी का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×