ADVERTISEMENTREMOVE AD

RECAP: UP चुनाव, मुलायम सिंह, अखिलेश, RSS को लेकर वायरल दावों का सच

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में जानिए इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. यह तैयारियां सिर्फ ग्राउंड तक सिमित नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसका असर दिखने लगा है. कहीं अखिलेश यादव की रैली को लेकर भ्रामक दावे शेयर किए जा रहे हैं, तो कहीं सोनिया गांधी की एडिटेड तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है. आरएसएस से लेकर सोनिया गांधी की किताब "Belonging A Journey of Love" तक को लेकर भ्रामक दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको बीते दिनों वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों की पड़ताल के बारे में बताएंगे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अखिलेश यादव का ये वीडियो गोरखपुर की हालिया PDA रैली का नहीं है

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें उन्हें भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को हालिया बताकर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "गोरखपुर में PDA का जन सैलाब उमड़ आया है."

यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है, जब अखिलेश यादव 2022 में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे.

  • वायरल वीडियो गोरखपुर का नहीं, बल्कि झांसी का है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

फिलिस्तीन की आजादी के नारे लगने का ये वीडियो इजरायल नहीं, बर्मिंघम का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इजरायली संसद में 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए जा रहे हैं.

यह दावा गलत है.

  • वीडियो में दिखाया गया है कि वहां इजरायल-विरोधी एक प्रस्ताव पारित होने के बाद बर्मिंघम के पार्षद नारों का समर्थन कर रहे हैं.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बंगाल में तोड़फोड़ करते RSS स्वयंसेवकों का नहीं ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों का एक ग्रुप हंगामा करता, कुर्सियां ​​फेंकता और तोड़फोड़ करता दिखाई दे रहा है. कुछ यूजर्स का दावा है कि इस वीडियो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य पश्चिम बंगाल के एक रेस्तरां में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद के बाद तोड़फोड़ कर रहे हैं.

यह दावा गलत है, क्योंकि इस वीडियो में बांग्लादेश के ढाका का एक रेस्तरां दिख रहा है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुंबई की सड़क पर सोनिया गांधी की किताब बिकने का यह वीडियो AI है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक आदमी सड़क किनारे किताबों के स्टॉल पर किताब बेचने वाले से बातचीत करता दिख रहा है. इस स्टॉल पर सोनिया गांधी की आत्मकथा  Belonging: A Journey of Love की कई कापियां रखी दिख रही हैं.

दावा: इस वीडियो में वह आदमी किताब बेचने वाले से पूछता है कि उसके पास इस किताब की इतनी सारी कापियां कैसे आईं. इस पर यह शख्स उसे बताता है कि कोई व्यक्ति आया था और उसने ये किताबें उसे किलो के भाव बेच दीं, क्योंकि इन्हें कोई खरीद नहीं रहा था.

यह वीडियो AI से बनाया गया है और इसमें वास्तविक दृश्य नहीं दिखाए गए हैं.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इजरायल में हनुमान चालीसा गाने का वायरल वीडियो AI से बनाया गया है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इजरायल के तेल अवीव बीच पर कुछ इजरायली लोग हिब्रू भाषा में हिंदू भजन 'हनुमान चालीसा' गा रहे हैं.

वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स के मुताबिक यह "भारतीय पायलट कैप्टन सुमित के सम्मान में किया गया है, जिन्होंने 'फ्लाईदुबई' की एक उड़ान में एक शक्तिशाली मंत्र का पाठ करके कई यहूदियों की जान बचाई थी."

यह दावा गलत है, क्योंकि यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुलायम सिंह यादव का पुराना भाषण गलत दावे से वायरल

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव का एक वीडियो वायरल है. वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव अपने ही बेटे अखिलेश पर टिप्पणी कर रहे हैं कि जिन लोगों की ग्राम प्रधान बनने की औकात नहीं थी, उन्हें हमने मुख्यमंत्री बना दिया.

 मुलायम सिंह यादव ने ये टिप्पणी अखिलेश यादव पर नहीं की थी. मुलायम सिंह यादव ने ये बयान ऐसे लोगों को लेकर दिया था जिन्हें कथित तौर पर अखिलेश के नेतृत्व में बड़े पद मिले. बयान को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अखिलेश यादव के नशे में होने का दावा करते वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें अटक-अटक कर धीमी गति में बोलते हुए सुना जा सकता है.

दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव नशे में यह इंटरव्यू दे रहे हैं.

यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में छेड़छाड़ की गई है, असली वीडियो में वह सामान्य रूप से बोलते हुए दिख रहे हैं, और इस ऑडियो को इस तरह बदल दिया गया है कि उनकी बातें साफ सुनाई न दें.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सोनिया गांधी की पुरानी फेक तस्वीर फिर हो रही वायरल

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटो में सोनिया एक शख्स के काफी करीब बैठी दिख रही हैं. ये फोटो ऐसे वक्त पर वायरल है जब सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging' सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर फोटो को कई आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ शेयर किया जा रहा है.

वायरल फोटो एडिटेड है. 29 मार्च 2005 को UPA सरकार के वक्त मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम के साथ सोनिया गांधी की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात की तस्वीर को ही एडिट कर बार बार सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×