ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुलायम सिंह यादव का पुराना भाषण गलत दावे से वायरल

दावा किया जा रहा है कि इस भाषण में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने की योग्यता पर सवाल उठाए थे

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव का एक वीडियो वायरल है. वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव अपने ही बेटे अखिलेश पर टिप्पणी कर रहे हैं कि जिन लोगों की ग्राम प्रधान बनने की औकात नहीं थी, उन्हें हमने मुख्यमंत्री बना दिया.

क्या ये सच है ? : मुलायम सिंह यादव ने ये टिप्पणी अखिलेश यादव पर नहीं की थी. मुलायम सिंह यादव ने ये बयान ऐसे लोगों को लेकर दिया था जिन्हें कथित तौर पर अखिलेश के नेतृत्व में बड़े पद मिले. बयान को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमें समाजवादी पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मुलायम सिंह यादव के पूरे भाषण का वीडियो मिला. 22 नवंबर 2017 के इस भाषण का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीम) चैनल से किया गया था. वीडियो में 1 घंटे 8 मिनट पर वो हिस्सा आता है, जिसका अधूरा हिस्सा बिना संदर्भ के शेयर किया जा रहा है. यहां मुलायम सिंह यादव कहते हैं.

कुछ बातों पर गौर किया है अखिलेश ने ऐसा नहीं है. जो हमने लागू किया था ज्यों का त्यों लागू है. और भी बहुत कुछ किया है, 30000 रुपए दिए. इतना काम करने के बाद कितनी सीटें? 47.अब सोचिए आप किसने धोखा दिया ? आप लोग लेकर बैठे हो, क्या हर पोल पर जिता लिया? अपने अपने गांव में जिता लिया ? नाम नहीं लेंगे, पर ऐसे लोग हैं जो आज पदों पर बैठे हैं अखिलेश, बड़े पदों पर बैठा दिया आपने. वो अपने गांव की पोलिंग पर हारे हैं. इसका खामियाजा तो होना चाहिए. जो अपने गांव की पोलिंग पर हारा हो और इतना बड़ा आपने पद दे दिया हो? हम अपमान नहीं करेंगे. अखिलेश जब पूछेंगे कि किनके साथ मैंने ऐसा किया तो उनको हम नाम बता देंगे.

निष्कर्ष : मुलायम सिंह यादव के भाषण का अधूरा हिस्सा गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×