ADVERTISEMENTREMOVE AD

सोनिया गांधी की पुरानी फेक तस्वीर फिर हो रही वायरल

सोनिया गांधी की नई किताब की लॉन्चिंग की खबरों के बीच फिर वायरल है फेक फोटो

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटो में सोनिया एक शख्स के काफी करीब बैठी दिख रही हैं. ये फोटो ऐसे वक्त पर वायरल है जब सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging' सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर फोटो को कई आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये दावा सच है ? : वायरल फोटो एडिटेड है. 29 मार्च 2005 को UPA सरकार के वक्त मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम के साथ सोनिया गांधी की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात की तस्वीर को ही एडिट कर बार बार सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल फोटो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें फोटो स्टॉक वेबसाइट Getty Images पर सोनिया गांधी और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की वो फोटो मिले, जिसे एडिट कर वायरल फोटो बनाई गई है.

फोटो के कैप्शन में लिखा है - मालदीव के राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम (दाएं) 29 मार्च 2005 को नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत करते हुए. गयूम 1 अप्रैल तक भारत की 6 दिवसीय यात्रा पर हैं. इस दौरान उनका भारतीय नेताओं से मिलने और दक्षिणी शहरों मद्रास (चेन्नई) व त्रिवेंद्रम का दौरा करने का कार्यक्रम है.

मिलान करने पर साफ हो रहा है कि इसी 21 साल पुरानी फोटो को एडिट कर वायरल फोटो बनाई गई है.

2020 में भी सोनिया गांधी की इस एडिटेड फोटो को गलत दावे से शेयर किया गया था. द क्विंट की फैक्ट चेकिंग टीम वेबकूफ ने इसकी पड़ताल भी की थी. पुरानी पड़ताल आप यहां पढ़ सकते हैं.

निष्कर्ष : सोनिया गांधी की 21 साल पुरानी तस्वीर को एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×