ADVERTISEMENTREMOVE AD

RECAP: PM मोदी, राहुल गांधी, BJP-TMC को लेकर वायरल भ्रामक दावों का सच

Webqoof Recap: बीते हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों के सच यहां पढ़िए

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर बीते दिनों स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी खबरें और अलग-अलग दावे शेयर किए गए हैं. सिर्फ यही नहीं कांग्रेस नेता और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक को लेकर भ्रामक और झूठें दावे शेयर किए गए हैं.

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको बताएंगे बीते दिनों वायरल हुए ऐसे ही भ्रामक दावों का सच.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अफगानिस्तान में भारत का राष्ट्रगान गाए जाने का नहीं है यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अफगानिस्तान में भारत का राष्ट्रगान गाया जा रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?: वीडियो में एक मस्जिद में भारत का झंडा फहराया जा रहा है और बैकग्राउंड में भारत का राष्ट्रगान बज रहा है.

यह दावा गलत है. इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के देवबंद में इस साल हुए गणतंत्र दिवस का जश्न दिखाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

बांसुरी स्वराज के राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वायरल वीडियो अधूरा है

सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें राष्ट्रगान बीच में छोड़कर कहीं जाते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रगान का अपमान किया और वह राष्ट्रगान को अधूरा छोड़कर बीच में वहां से चली गईं.

यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है. वायरल वीडियो अधूरा है, पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि बांसुरी स्वराज ने पूरा राष्ट्रगान गाया था.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

BJP का झंडा फहराते नेता का ये वीडियो स्वतंत्रता दिवस का नहीं है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें श्रम एवं परिवहन मंत्री कार्यालय के बाहर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं को बीजेपी का झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस वीडियो को RJD के आधिकारिक हैंडल से शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "हालिया स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी नेताओं ने सरकारी दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज की जगह बीजेपी का झंडा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियो का अपमान किया है."

यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि पुराना है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

उल्टा तिरंगा पकड़े हुए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ये फोटो एडिटेड है

सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही है जिसमें उन्हें उल्टा तिरंगा झंडा पकड़े हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस तस्वीरों को असली बताकर दावा किया जा रहा है कि, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यही नहीं पता है कि देश के राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज का रंग कौन से ऊपर होता है और कौन से रंग नीचे होता है."

यह दावा सही नहीं है. नितिन नबीन की यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे एडिट कर इसमें छेड़छाड़ की गई है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हेट स्पीच मामले में महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी का बताकर वायरल है पुराना वीडियो

सोशल मीडिया पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा का एक वीडियो वायरल है, जिसमें पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले जाते हुए दिख रहे हैं. यूजर्स इस वीडियो को पश्चिम बंगाल की एक जिला अदालत की ओर से महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट से जोड़कर शेयर कर रहे हैं. यह वारंट कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े एक हेट स्पीच मामले में जारी किया गया था.

यह दावा गलत है. वायरल वीडियो पुराना है और दिल्ली का है.यह वीडियो अक्टूबर 2023 का है, जिसमें दिल्ली पुलिस महुआ मोइत्रा को हिरासत में लेती नजर आ रही है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

राष्ट्रगान के दौरान स्टेज पर चलते हुए PM मोदी की वायरल वीडियो एडिटेड है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी उस वक्त भी मंच पर चल रहे हैं, जब बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बज रहा है.

इस वीडियो को शेयर करने वाली एक पोस्ट में लिखा है, "अगर प्रधानमंत्री राष्ट्रगान के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े नहीं दिखते हैं, तो उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाना सही है. देशभक्ति चुनिंदा या राजनीतिक निष्ठा पर निर्भर नहीं होनी चाहिए."

यह दावा गलत है. वायरल क्लिप एडिट की गई है और असली वीडियो में राष्ट्रगान नहीं बज रहा है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

PM मोदी की आलोचना करने वाला रेखा गुप्ता का यह बयान फर्जी है

सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान का बताकर एक ग्राफिक शेयर किया जा रहा है जिसमें लिखा है कि, "प्रधानमंत्री मोदी जी जाते जाते पूरी पार्टी को ले डुबेंगे ऐसा महसूस होने लग गया है इतनी बड़ी पार्टी का अंत इतनी जल्दी ही जायेगा सपने में भी नहीं सोचा था, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, दिल्ली."

इस ग्राफिक में लिखी गई बातों को रेखा गुप्ता का बयान बताकर शेयर किया जा रहा है.

यह दावा सही नहीं है. यह ग्राफिक फर्जी है, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

राष्ट्रगान के दौरान स्टेज पर चलते हुए PM मोदी की वायरल वीडियो एडिटेड है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी उस वक्त भी मंच पर चल रहे हैं, जब बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बज रहा है.

इस वीडियो को शेयर करने वाली एक पोस्ट में लिखा है, "अगर प्रधानमंत्री राष्ट्रगान के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े नहीं दिखते हैं, तो उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाना सही है. देशभक्ति चुनिंदा या राजनीतिक निष्ठा पर निर्भर नहीं होनी चाहिए."

यह दावा गलत है. वायरल क्लिप एडिट की गई है और असली वीडियो में राष्ट्रगान नहीं बज रहा है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

'महिला विरोधी' आरोप के साथ वायरल हो रहा राहुल गांधी का ये वीडियो एडिटेड है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं और यौन हिंसा के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

वायरल वीडियो एडिट किया गया है. वीडियो के पूरे वर्जन में राहुल गांधी ये रूढ़िवादी और महिला-विरोधी बातें खुद नहीं कह रहे हैं, बल्कि अन्य नेताओं के बयानों के तौर पर बता रहे हैं.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बोरिस जॉनसन ने की पीएम मोदी की आलोचना ? गलत दावे से वायरल है वीडियो

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का बताया जा रहा एक बयान वायरल है. दावा है कि इस बयान में उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तारीफ और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है. कुछ लोग बोरिस जॉनसन के कथित बयान से जुड़ा ग्राफिक शेयर कर रहे हैं तो कुछ लोग एक वीडियो.

वायरल हो रहा ग्राफिक

सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा सच नहीं है कि बोरिस जॉनसन ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी की आलोचना की.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×