सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही है जिसमें उन्हें उल्टा तिरंगा झंडा पकड़े हुए देखा जा सकता है.
दावा: इस तस्वीरों को असली बताकर दावा किया जा रहा है कि, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यही नहीं पता है कि देश के राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज का रंग कौन से ऊपर होता है और कौन से रंग नीचे होता है."
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
नितिन नबीन की यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे एडिट कर इसमें छेड़छाड़ की गई है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें नितिन नबीन की यह तस्वीर BJP की आधिकारिक वेबसाइट के साथ, पार्टी के अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स (यहां और यहां ) पर मिली.
दोनों तस्वीरों को मिलाने पर हमने पाया कि असली तस्वीर में नितिन नबीन ने तिरंगा सही ढंग से पकड़ा हुआ है.
इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें Deccan Herald की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "बीजेपी की दिल्ली इकाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक "फर्जी" तस्वीर की विस्तृत जांच की मांग की है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं."
निष्कर्ष: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उल्टा तिरंगा पकड़े हुए एडिटेड तस्वीर को भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
