ADVERTISEMENTREMOVE AD

'महिला विरोधी' आरोप के साथ वायरल हो रहा राहुल गांधी का ये वीडियो एडिटेड है

राहुल गांधी के अधूरे बयान को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं और यौन हिंसा के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

वीडियो में क्या है? वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं, “80% रेप महिलाओं की वजह से होते हैं. रेप इंडिया में होता है, और भारत में रेप नहीं होता है. लड़की की एक ही जगह होती है, उसे पिंजरे में बंद करके रखना चाहिए. उसे कंट्रोल में रखना चाहिए. उसे काम नहीं करना चाहिए और लड़कों को पूरी आजादी होनी चाहिए.”

क्या यह सच है?: नहीं, वायरल वीडियो एडिट किया गया है. वीडियो के पूरे वर्जन में राहुल गांधी ये रूढ़िवादी और महिला-विरोधी बातें खुद नहीं कह रहे हैं, बल्कि अन्य नेताओं के बयानों के तौर पर बता रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया?: हमने वायरल वीडियो के कुछ फ्रेम्स का Google Lens की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया. इस दौरान हमें इसी कार्यक्रम के राहुल गांधी के विजुअल्स वाली कई रिपोर्ट्स मिलीं.

  • इन रिपोर्ट्स से पता चला कि वायरल वीडियो राहुल गांधी के 22 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के पुणे में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का है.

  • हमें इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के आधिकारिक YouTube चैनल पर अपलोड किया गया इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो मिला.

  • वायरल वीडियो में किए गए दावों से जुड़े बयान इस वीडियो में करीब 52:12 मिनट पर सुने जा सकते हैं.

  • हालांकि, कार्यक्रम के पूरे वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मोहन भागवत कहते हैं, ‘रेप इंडिया में होता है और भारत में नहीं होता.’खट्टर जी कहते हैं, 80% रेप महिलाओं की वजह से होते हैं. तो ये एक मानसिकता है और लड़ाई इसी मानसिकता के खिलाफ है. मानसिकता ये है कि लड़की की एक ही जगह होती है, उसे पिंजरे में बंद करके रखना चाहिए. उसे कंट्रोल में रखना चाहिए. उसे काम नहीं करना चाहिए और लड़कों को पूरी आजादी होनी चाहिए.”

निष्कर्ष : साफ है कि राहुल गांधी के बयान को एडिट कर उसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×