ADVERTISEMENTREMOVE AD

RECAP: बंगाल चुनाव से लेकर क्रूज हादसे को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन हो चुका है. सुवेंदु अधिकारी 09 मई 2026 को शपथ लेकर बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर बंगाल चुनाव से लेकर जबलपुर में हुई क्रूज घटना को लेकर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और भ्रामक दावे शेयर किए गए.

पढ़िए बीते हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

जबलपुर क्रूज एक्सीडेंट का बताकर वायरल है बांग्लादेश का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग पानी में डूबते दिख रहे हैं. वीडियो में डूबते हुए लोग बच्चों को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये मध्यप्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल 2026 को हुए क्रूज हादसे का है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं.

वायरल वीडियो न तो हाल का है और न ही जबलपुर में हुए क्रूज हादसे का. वीडियो बांग्लादेश में 2025 में हुए हादसे का है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

जबलपुर क्रूज हादसे की यह तस्वीर असली नहीं AI की मदद से बनाई गई है

मध्यप्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल 2026 को हुए एक क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में एक मां-बेटे की भी मौत होने की खबर है.

सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह इसी घटना में शामिल उन मां-बेटे की तस्वीर है जिनकी इस हादसे में मौत हो गई.

नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह दावा सही है कि जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में एक मां-बेटे की मौत हो गई थी. लेकिन इस तस्वीर का उस हादसे से कोई संबंध नहीं है यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

छात्राओं से छेड़छाड़ का ये वीडियो भारत नहीं, बांग्लादेश का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है सड़क किनारे खड़ा एक युवक वहां से गुजर रही दो लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करता हुआ नजर आ रहा है.

इस पोस्ट को कुछ यूजर्स उत्तर प्रदेश तो कुछ भारत के किसी अन्य इलाके का बताकर शेयर कर रहे हैं.

नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है. इस वीडियो का उत्तर प्रदेश या भारत के किसी भी राज्य से कोई संबंध नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बंगाल चुनाव नतीजों के बाद का नहीं है Exit Polls पर राजीव कुमार का ये बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आए, इसके बाद एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए लिख रहे हैं - अब तक क्यों चुप थे ? इस वीडियो को हालिया चुनावों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. पोस्ट्स के कैप्शन से लग रहा है कि ये बयान राजीव कुमार ने बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर दिया है.

वायरल वीडियो 15 अक्टूबर 2024 का है, जब चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र झारखंड चुनावों का शेड्यूल जारी करने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान जब 2024 के लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल के गलत साबित होने पर सवाल पूछा गया तो राजीव कुमार ने जवाब देते हुए एग्जिट पोल की विश्वसनीयता और चैनलों की कवरेज पर गंभीर सवाल उठाए.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बांग्लादेश का वीडियो बंगाल छोड़ रहे रोहिंग्या मुसलमानों का बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में चुनावों में BJP की जीत के बाद रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बंगाल छोड़कर जाते हुए दिखाया गया है.

नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो भारत का नहीं है बल्कि बांग्लादेश का है. वायरल वीडियो में यह भीड़ बांग्लादेश के चारमोनाई दरबार शरीफ में आयोजित की गई 'चारमोनाई महफिल' की है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

डांस करते पुलिसवालों का यह वीडियो BJP की जीत पर जश्न मनाने का नहीं है

सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों का सड़क पर डांस करता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें पुलिस अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का जश्न मना रहे हैं.

इस वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया गया है. इसमें पुलिस अधिकारी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गणपति विसर्जन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×