ADVERTISEMENTREMOVE AD

बंगाल चुनाव: BJP अप्रत्याशित जीत की ओर, रुझानों में 200 के पार; TMC को झटका

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए फॉलो करें क्विंट हिंदी.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

West Bengal Assembly Elections Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. प्रदेश की 294 में से 293 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. एक सीट, फाल्टा पर 21 मई को फिर से वोटिंग होगी. शाम 7 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में 204 सीटें जाती दिख रही है. वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 83 सीटें मिल सकती हैं.

अगर वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को अब तक 45.72 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं टीएमसी के खाते में 40.82 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं. सीपीआईएम को 4 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.

विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 92.93 परसेंट वोटिंग दर्ज की गई. पहले फेज में 152 सीटों पर 93.19 परसेंट वोटिंग हुई, जबकि दूसरे फेज में, जिसमें कोलकाता और दक्षिणी जिले शामिल थे, 91.66 परसेंट वोटिंग हुई.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

भवानीपुर से ममता आगे, सुवेंदु पीछे

  • पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. 15 राउंड की कांउंटिंग के बाद ममता बनर्जी करीब 3 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं.

  • दूसरी तरफ अगर नंदीग्राम सीट की बात करें तो वहां 17 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी 6,305 वोटों से आगे चल रहे हैं.

  • बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट से 58,876 वोटों और नौदा से 27,943 वोटों से जीत दर्ज की है.

  • सबकी नजर पानीहाटी सीट पर भी टिकी है. बीजेपी ने यहां से आरजीकर हॉस्पिटल रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को टिकट दिया था. अबतक के रुझानों के मुताबिक वे बढ़त बनाए हुए हैं.

  • बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी 17,548 वोटों से चुनाव हार गए हैं. बीजेपी के सुब्रत मैत्रा ने जीत दर्ज की है.

काउंटिंग के बीच ममता की अपील

काउंटिंग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवारों से काउंटिंग सेंटर नहीं छोड़ने की अपील की है. एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं. यह बीजेपी का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं- पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा. कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है."

उन्होंने आगे कहा,

"पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है. सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे. 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे. किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है."

"बंगाल ने ममता को नकारा"

चुनावी रुझानों पर मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बीजेपी सरकार बना रही है. बीजेपी को स्पष्ट जनादेश मिल रहा है. प्रारंभिक रुझानों में बंगाल ममता बनर्जी को नकार रहा है."

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "लोगों ने ही इस बार चुनाव लड़ा है... यह जनता बनाम सरकार की लड़ाई थी."

2021 में टीएमसी ने 215 सीटों पर कब्जा जामाया था

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज हैं. 2021 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बंपर जीत दर्ज की थी. पार्टी ने 48 फीसदी वोट शेयर के साथ 215 सीटों पर कब्जा जमाया था. वहीं बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. यह पहला मौका था, जब पार्टी ने दहाई के आंकड़े को पार किया. पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया था. 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×