ADVERTISEMENTREMOVE AD

छात्राओं से छेड़छाड़ का ये वीडियो भारत नहीं, बांग्लादेश का है

इस वीडियो का उत्तर प्रदेश या भारत के किसी भी राज्य से कोई संबंध नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है सड़क किनारे खड़ा एक युवक वहां से गुजर रही दो लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करता हुआ नजर आ रहा है.

दावा: इस पोस्ट को कुछ यूजर्स उत्तर प्रदेश तो कुछ भारत के किसी अन्य इलाके का बताकर शेयर कर रहे हैं.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है.

  • इस वीडियो का उत्तर प्रदेश या भारत के किसी भी राज्य से कोई संबंध नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो कुछ बांग्लादेशी यूजर्स (यहां, यहां और यहां) के फेसबुक अकाउंट पर दिखाई दिया, जिन्होंने इस वीडियो को बांग्लादेश का बताया था.

  • हमारी सर्च में हमें ShariatpurTimes नाम के बांग्लादेशी यूट्यूब न्यूज चैनल पर यह वीडियो मिला जहां इस वीडियो को बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर के न्यू मार्किट एरिया का बताया गया था.

यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट Ajker Patrika की 30 अप्रैल 2026 की इस फेसबुक पोस्ट में मिली जिसे बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर की घटना का बताया गया था.

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट Channel24 के यूट्यूब चैनल पर यह डिटेल्ड वीडियो रिपोर्ट मिली जहां इस वीडियो को बांग्लादेश के मैमनसिंह का बताया गया था.

  • इस वीडियो की डिटेल में लिखा था, "सार्वजनिक स्थानों पर स्कूली छात्राओं के प्रति अश्लील इशारे: बढ़ती चिंता."

हमारी सर्च में हमें कुछ बांग्लादेशी न्यूज रिपोर्ट मिली जिनमें इस वायरल वीडियो का जिक्र था और इनमें बताया गया था कि पुलिस ने महमूदुल हसन (45) को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर आरोप है कि उसने मैमनसिंह में स्कूल जा रही छात्राओं को परेशान किया था. उसे बुधवार (29 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: बांग्लादेश में लड़कियों से छेड़छाड़ के वीडियो को भारत का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×