
विकास कुमार, The Quint Hindi में एग्जीक्यूटिव एडिटर हैं. पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव हैं. उन्होंने प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. 5 सालों से द क्विंट में संपादकीय नेतृत्व के साथ-साथ डेटा-ड्रिवन इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म, ग्राउंड रिपोर्टिंग और पॉलिटिकल एनालिसिस कर रहे हैं. उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर डेटा-आधारित एक्सक्लूसिव रिपोर्टों के जरिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल उठाए. महाकुंभ भगदड़ के बाद मुआवजा में अनियमितताओं का खुलासा करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को बिना उचित दस्तावेजी प्रक्रिया के नकद मुआवजा दिया गया और उनसे गलत दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए. मदरसों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर उनकी खोजी रिपोर्टिंग ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कानूनी खामियों को उजागर किया. मामला कोर्ट तक पहुंचा और बाद में कोर्ट ने प्रभावित मदरसों को फिर से खोलने का आदेश दिया. लोकसभा चुनाव 2024, क्लाइमेट चेंज (पूर्वांचल की बाढ़), बुनकर समुदाय के संकट से जुड़े अनेक मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग ने व्यापक सार्वजनिक चर्चा को दिशा दी. उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य तथ्यों, डेटा और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से सत्ता से जवाबदेही सुनिश्चित करना और उन मुद्दों को सामने लाना है जो आम लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं. अधिक जानने के लिए, यहाँ देखें






