विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) की 5 विधानसभा सीटों से कुल 4,26,812 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं, जो कि लोकसभा क्षेत्र के कुल वोटर्स का 21.16% है. इलेक्शन कमीशन के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक, डिलीशन का सबसे बड़ा कारण 'अनट्रेसेबल/अनुपस्थित' है. वहीं, स्थायी रूप से शिफ्ट वोटरों की संख्या भी ज्यादा है. बता दें कि ये प्रोविजनल आंकड़े हैं, जिसमें बदलाव संभव है.
चलिए आपको बताते हैं, SIR के प्रोविजनल आंकड़ों के विश्लेषण से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की क्या तस्वीर निकलकर सामने आ रही है.

