Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019RECAP: बंगाल चुनाव, PM मोदी, TMC को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

RECAP: बंगाल चुनाव, PM मोदी, TMC को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Webqoof Recap: पढ़िए बीते दिनों वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>RECAP: बंगाल चुनाव, PM मोदी, TMC को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच</p></div>
i

RECAP: बंगाल चुनाव, PM मोदी, TMC को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

(Altered By The Quint)

advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का दौर है, इसके साथी ही इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम और वार्ता का समय बढ़ा दिया गया है. नीतीश कुमार से लेकर पीएम मोदी तक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के भ्रामक और फर्जी दावें शेयर किए गए.

वेबकूफ के इस वीकली रिकैप में बीते दिनों वायरल हुए भ्रामक और झूठें दावों का सच यहां जानिए.

वीडियो में फेशियल मसाज लेते शख्स पीएम मोदी नहीं, ये रहा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फेशियल मसाज कराते दिख रहे हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

(सोर्स : स्क्रीनशॉट/X)

यह वीडियो मूल रूप से ‘Pardeep Kaur Dhillon’ नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने 12 अप्रैल को पोस्ट किया गया था. वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह सराय के रूप में हुई है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

पश्चिम बंगाल : वोटिंग में गड़बड़ी करते TMC कार्यकर्ताओं का नहीं ये वीडियो

एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे से वायरल है कि ये पश्चिम बंगाल में हाल में हो रहे विधानसभा चुनाव का है. दावे में आगे कहा गया है कि वीडियो में वोटिंग में बाधा डालते TMC से जुड़े लोगों पर सेना एक्शन लेती दिख रही है.

पोस्ट का ्अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

यह दावा गलत है. यह वीडियो इसी साल फरवरी का है और इसमें बांग्लादेशी सेना को दिघीनाला के रसिक नगर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में चुनाव अभ्यास करते हुए दिखाया गया है. न तो ये वीडियो बंगाल का है और न ही इसमें बूथ पर हो रही कोई असली घटना दिख रही है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

बांग्लादेश का पुराना वीडियो TMC कार्यकर्ताओं की हिंसा का बताकर वायरल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल 2026 को वोटिंग हुई, इस बीच कुछ जगहों पर हिंसा और उपद्रव की घटनाएं रिपोर्ट की गई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दो लोग बाइक से उतारकर कुल्हाड़ी से किसी परिसर में हमला करते दिख रहे हैं, जल्द ही वहां सुरक्षाबलों की एक यूनिट आती है और उन्हें हिरासत में ले लेती है.

इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ 

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है बल्कि बांग्लादेश का है.

  • वायरल वीडियो में TMC कार्यकर्ता नहीं है बांग्लादेश की एक पार्टी जूबो दल के लोग है, इस वीडियो को पश्चिम बंगाल या वहां हो रहे विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

BJP के खिलाफ बोलते सम्राट चौधरी का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें बीजेपी नेता और बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "बिहार में जिस तरह से नरेंद्र मोदी की पार्टी बढ़ रही है उसे रोकने के लिए हम लोगों को कुछ निर्णय लेना पढ़ रहा है."

इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह सम्राट चौधरी का हालिया वीडियो है और कुछ पोस्ट में इसे सम्राट चौधरी का सीएम बनने के बाद पहला बयान बताया गया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

नहीं, यह दावा नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है. यह वीडियो 2014 से इंटरनेट पर मौजूद है जबकि सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ 15 अप्रैल 2026 को ली थी.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मणिपुर का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में CRPF का बताकर वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पश्चिम बंगाल में एंट्री दिखाई गई है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

ये वीडियो मणिपुर के इम्फाल शहर का है और इसका पश्चिम बंगाल चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

नीतीश कुमार की बुराई करते अशोक चौधरी का यह वीडियो भ्रामक है

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "मानसिक रूप से अस्थिर" बताया है और सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की है.

वीडियो में क्या यह रहे हैं अशोक चौधरी?: इस क्लिप में अशोक चौधरी को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "नीतीश कुमार मानसिक रूप से पागल हो गए हैं, इनका दिमाग खराब हो गया है, इनको चार आदमी पकड़ के रखे हुए हैं."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वायरल क्लिप अधूरी है और इसमें छेड़छाड़ की गई है. अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के बारे में ऐसा नहीं बोला है बल्कि वह विपक्ष के नीतीश कुमार के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने की आलोचना कर रहे थे.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

जॉनी लीवर और नाना पाटेकर के निधन के भ्रामक दावों का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में कॉमेडी के दिग्गज जॉनी लीवर और अन्य वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं जिसमें उनकी अलग-अलग फोटो पर मालाएं चढ़ाई गईं हैं. 

इन तस्वीरों को अलग-अलग शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि नाना पाटेकर या जॉनी लीवर का निधन हो गया है.

यह दावा सही नहीं है.

  • जॉनी लीवर और नाना पाटेकर दोनों ही जिंदा है और स्वस्थ्य है.

  • जॉनी लीवर या नाना पाटेकर के देहांत होने का दावा पूरी तरह गलत है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

'भारत को कर्ज' से जुड़ा ट्रंप के बयान का यह ग्राफिक फर्जी है

सोशल मीडिया पर नवभारत टाइम्स के लोगो वाला एक ग्राफिक कार्ड वायरल हो रहा है जिसमें डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिखाया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि ट्रम्प ने कहा है, "हमने इंडिया को बहुत ज्यादा कर्ज दिया है इतना कर्जा इससे पहले इंडिया के किसी पीएम ने नहीं लिया है इतना पैसे का क्या करते हैं इंडिया के पीएम."

इस पोस्ट को ट्रंप का असल बयान बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

यह दावा सही नहीं है. यह ग्राफिक फर्जी है ट्रंप ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

विस्तार से पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT