ADVERTISEMENTREMOVE AD

मणिपुर का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में CRPF का बताकर वायरल

पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा ये वीडियो असल में मणिपुर का है और 2025 से इंटरनेट पर है

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पश्चिम बंगाल में एंट्री दिखाई गई है.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : नहीं, ये वीडियो मणिपुर के इम्फाल शहर का है और इसका पश्चिम बंगाल चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वीडियो पर Google Lens से रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स मिले, जो यही वीडियो शेयर कर रहे थे और बता रहे थे कि ये क्लिप्स मणिपुर के हैं.

एक यूज़र, नेहा गुरूंग, ने 17 फरवरी 2025 को X पर यही वीडियो शेयर किया था. कैप्शन में लिखा था, “मणिपुर में PR लागू होने के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भारतीय सेना इम्फाल शहर में फ्लैग मार्च करती दिख रही है. लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है और कहा जा रहा है कि अब जब वे आ गए हैं, तो शांति सुनिश्चित करेंगे.” (कैप्शन का हिंदी अनुवाद)

कैप्शन में बताया गया है कि वीडियो इम्फाल शहर का है. वीडियो में एक ऑप्टिकल शॉप भी दिखाई दे रही है, जिसकी मदद से हमने Google Maps पर इम्फाल शहर में मौजूद ऑप्टिकल दुकानों को सर्च कर लोकेशन की पहचान की.

लोकेशन से पुष्टि हो गई कि ये वीडियो पुराना है और पश्चिम बंगाल का नहीं है.

निष्कर्ष: मणिपुर के इम्फाल शहर का एक वीडियो इस गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है कि इसमें पश्चिम बंगाल में CRPF के जवान एंट्री करते दिख रहे हैं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×