ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो में फेशियल मसाज लेते शख्स पीएम मोदी नहीं, ये रहा सच

वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह सराय के रूप में हुई है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फेशियल मसाज कराते दिख रहे हैं.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें.

क्या यह दावा सही है ? : नहीं. यह वीडियो मूल रूप से ‘Pardeep Kaur Dhillon’ नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने 12 अप्रैल को पोस्ट किया गया था. वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह सराय के रूप में हुई है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने यह सच कैसे पता लगाया ? : Google Lens की मदद से हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया.

  • इससे हमें वही दृश्य ‘pardeep.kaur.dhillon’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिले.

  • यह वीडियो 12 अप्रैल को पोस्ट किया गया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, "#MassageTime #RelaxMode #SelfCare #SpaVibes #RelaxAndUnwind PeacefulMind A little massage, a lot of pea. (SIC)"

इसके बाद हमने इसी इंस्टाग्राम हैंडल को चेक किया, तो 28 मार्च को पोस्ट किया गया एक और वीडियो मिला, जिसमें वही दाढ़ी वाला व्यक्ति फेशियल मसाज लेते हुए दिख रहा है.

व्यक्ति की पहचान : यूजर ने 16 मार्च को शेयर किए गए अपने एक पुराने पोस्ट में बताया था कि वीडियो में दिख रहे शख्स उनके पति हैं.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "इस्तांबुल में कई लोग मेरे पति को उनकी पगड़ी की वजह से नोटिस करते हैं. लेकिन हमारे लिए पगड़ी सिर्फ पहनने की चीज नहीं है — यह हमारे धर्म, हमारी संस्कृति और हमारी पहचान का प्रतीक है." (कैप्शन का हिंदी अनुवाद)

  • टीम WebQoof ने आगे परदीप कौर के फेसबुक हैंडल की भी जांच की, जहां उन्होंने बताया था कि वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं.

  • उनके फेसबुक अकाउंट पर हाल ही में किए गए एक पोस्ट से पता चला रहा है कि वीडियो में दिख रहे शख्स यानी कि उनके पति का नाम जसपाल सिंह है.

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान गलत तरीके से पीएम मोदी के रूप में की जा रही है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×