Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019RECAP: बंगाल चुनाव, राहुल गांधी, केजरीवाल को लेकर वायरल, भ्रामक दावों का सच

RECAP: बंगाल चुनाव, राहुल गांधी, केजरीवाल को लेकर वायरल, भ्रामक दावों का सच

Webqoof Recap: पढ़िए बीते दिनों वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>RECAP: बंगाल चुनाव, राहुल गांधी, केजरीवाल को लेकर वायरल, भ्रामक दावों का सच</p></div>
i

RECAP: बंगाल चुनाव, राहुल गांधी, केजरीवाल को लेकर वायरल, भ्रामक दावों का सच

(Altered By The Quint)

advertisement

बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का दौर खत्म हो चुका है. 04 मई 2026 को पश्चिम बंगाल समेत असम, तमिलनाडु और केरलम के चुनावी नतीजे आने वाले हैं. बीते हफ्ते चुनावी खबरों के बीच फेक न्यूज और भ्रामक दावों ने भी अपनी खबर बनाई.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव समेत बीते कुछ दिनों में वायरल हुए अन्य भ्रामक और झूठें दावों का सच यहां जानिए.

स्वेटर पहनकर राजघाट पहुंचे केजरीवाल की यह वीडियो हालिया नहीं पुरानी है

सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें सर्दियों के कपड़े पहने हुए महात्मा गांधी की समाधी के आस पास परिक्रमा (चक्कर लगाते) हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गर्मी में स्वेटर पहनकर केजरीवाल राजघाट में बापू की समाधि पर परिक्रमा कर रहे हैं.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि दो साल पुराना है. वायरल वीडियो 26 फरवरी 2024 का है जब दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मियां नहीं सर्दी का मौसम होता है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

पश्चिम बंगाल में EVM बदलने आए ट्रक का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पेटियों से भरा हुआ एक ट्रक दिख रहा है जिसके आसपास लोग हंगामा करते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता ईवीएम में बदलाव करने के लिए पहुंचे हैं.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

वीडियो का पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है. ये वीडियो 2025 से इंटरनेट पर है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

केंद्रीय बलों से सवाल करतीं ममता बनर्जी का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग हुई. इस बीच सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बलों से पूछताछ और टकराव करते हुए देखा जा सकता है.

इस पोस्ट को बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के साथ जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गृहमंत्री ने दहशत फैलाने के लिए मुख्यमंत्री ममता दीदी के घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

यह दावा सही नहीं है. यह वडियो हालिया नहीं है बल्कि फरवरी 2026 का है. वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है बल्कि दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस 'बंगा भवन' के बाहर का है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

बांग्लादेश में हुए सेना के लाठीचार्ज का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर वायरल

बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें सेना की वर्दी पहने कुछ लोग लाठीचार्ज करते दिख रहे हैं और संभवता कानून व्यवस्था सामान्य करते दिख रहे हैं.

इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह पश्चिम बंगाल का वीडियो है जहां CRPF को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और एक्शन दिखाया गया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है.यह घटना फरवरी 2026 में बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया में चुनावों के दौरान हुई थी.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

भावुक हुए केजरीवाल का यह वीडियो AAP सांसदों के इस्तीफे से पहले का है

सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है.

इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भाजपा में शामिल हो गए. इसके बाद अरविंद केजरीवाल की आखें नम हो गईं."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

 नहीं, यह दावा सही नहीं है. अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो राघव चड्ढा समेत अन्य AAP सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद रोने का नहीं है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए, यह वीडियो तब का है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

नेपाल में बांग्लादेशियों पर हुए पुलिस एक्शन का नहीं है यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पुलिस यूनिफॉर्म पहने कुछ लोग सड़क पर खड़े ठेले या रेड़ी वालों को बलपूर्वक वहां से हटाने की कोशिश कर रहे हैं.

इस वीडियो को नेपाल की घटना बताकर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "नेपाल में हिंदुओं की सरकार ने अब बांग्लादेशियों को भगाना शुरू कर दिया है."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो नेपाल का नहीं है बल्कि बांग्लादेश का है. वायरल वीडियो में बांग्लादेश पुलिस को ढाका की मार्किट में स्थानीय रेड़ी-पटरी वालों पर एक्शन लेते हुए देखा जा सकता है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बताकर सांप्रदायिक दावे से वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ बच्चे ब्रिज पर लगे नट-बोल्ट खोलकर भागते नजर आ रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. यूजर्स का दावा है कि ये वीडियो दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेसवे का है.

14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, इसके बाद से ही ये दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स : स्क्रीनशॉट/X)

वायरल वीडियो 2025 से इंटरनेट पर है. ये दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेसवे का नहीं, बल्कि बिहार के पटना में स्थित डबल डेकर ब्रिज का है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Bengal Elections: BJP के समर्थन में बोलते राहुल गांधी का यह वीडियो भ्रामक है

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "एक बात मत भूलिए,TMC बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है, यह मत भूलिए."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

नहीं, यह दावा सही नहीं है. राहुल गांधी का अधूरा वीडियो भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला SPG कमांडो? दावे का सच यहां है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें बंगाल के झाड़ग्राम के अंदर मौजूद एक दुकान से झालडमुड़ी खरीद कर खाते हुए देखा जा सकता है.

दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान बंगाल में जिस दुकान पर जाकर झालमुढ़ी खरीद कर खाई, वो दुकानदार असल में PM की सुरक्षा में तैनात SPG का जवान है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

हीं, यह दावा सही नहीं है.वायरल पोस्ट में शेयर की जा रही कथित SPG जवान की फोटो असली नहीं है, इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT