पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दुनिया भर के कई लोग ऐसे साइनबोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिन पर 'No Vote to BJP' लिखा है. इस बोर्ड के साथ यह लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट न देने की अपील कर रहे हैं.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह वीडियो पुराना है और इसका 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ?: The Quint ने पूर्व में इस वीडियो को दो बार फैक्ट-चेक किया है: एक बार 2023 में, जब इसे कर्नाटक विधानसभा चुनावों से जोड़कर शेयर किया गया था, और दूसरी बार 2024 में आम चुनावों से पहले.
हमारी पड़ताल में हमें पता चला कि असली वीडियो में BJP को वोट न देने का एक कैंपेन दिखाया गया है और इसे अप्रैल 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले शेयर किया गया था.
यह वीडियो सबसे पहले 2 अप्रैल 2021 को YouTube चैनल 'No Vote for BJP' पर शेयर किया गया था.
निष्कर्ष: पश्चिम बंगाल में BJP को वोट न देने के कैंपेन का एक पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
