ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बताकर सांप्रदायिक दावे से वायरल वीडियो का सच

पोस्ट में दावा किया गया है कि मुस्लिम बच्चे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नट-बोल्ट खोलते दिखे

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ बच्चे ब्रिज पर लगे नट-बोल्ट खोलकर भागते नजर आ रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. यूजर्स का दावा है कि ये वीडियो दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेसवे का है.

14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, इसके बाद से ही ये दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो 2025 से इंटरनेट पर है. ये दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेसवे का नहीं, बल्कि बिहार के पटना में स्थित डबल डेकर ब्रिज का है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें बिहार कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट से किए गए X पोस्ट में यही वीडियो मिला. ये पोस्ट 12 जून 2025 को किया गया था.

इस पोस्ट में वीडियो को बिहार के पटना में स्थित डबल डेकर ब्रिज का बताते हुए लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे.

दैनिक जागरण की 14 जून 2025 की रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार के राज्य पुल निर्माण निगम ने मामले की जानकारी मिलते ही ब्रिज पर लगे नट - बोल्ट पर बेल्डिंग करवा दी थी.

एबीपी बिहार की 4 अगस्त 2025 की एक वीडियो रिपोर्ट हमें मिली, जिसमें बताया गया था कि पटना का डबल डेकर ब्रिज उद्घाटन 53 दिनों बाद ही पहली ही बारिश में डेमेज होने लगा है.

एबीपी की इस वीडियो रिपोर्ट में ब्रिज के पीछे दिख रही इमारतें और वायरल वीडियो में दिख रही इमारतें एक ही हैं. यहां से ये भी पुष्टि होती है कि ये वीडियो पटना के ब्रिज का ही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : पटना के डबल डेकर ब्रिज का पुराना वीडियो दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेसवे का बताकर सोशल मीडिया पर गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×