ADVERTISEMENTREMOVE AD

RECAP: अमित शाह, ईरान, दिवाली को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में जानिए इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बीते दिनों सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के गलत दावे और झूठी खबरें शेयर की गईं. इनमें से कुछ दावे दिवाली पर हुई आतिशबाजी को लेकर हुए, कुछ दावे अमित शाह को लेकर, तो कुछ भ्रामक दावे ईरान के परमाणु परिक्षण को लेकर थे.

सोशल मीडिया पर वायरल इन सभी दावों की हमने पड़ताल की और इनका फैक्ट-चेक किया है. वेबकूफ के इस साप्ताहिक RECAP में हम आपको बीते दिनों वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों का सच बताएंगे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

जनरल नरवणे का फेक वीडियो वायरल, भारत में चीन की 25 किलोमीटर घुसपैठ का दावा

पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वो भारत की सीमा सुरक्षा को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठाते दिख रहे हैं. 

यह वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए एडिट किया गया है. 30 मार्च 2026 को जनरल नरवणे ने अपने रिटायरमेंट के वक्त एक भाषण दिया था. इसी भाषण के वीडियो को AI से एडिट किया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

तेलंगाना में अमित शाह के विरोध का बताकर वायरल है राहुल की जनसभा का वीडियो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 02 नवंबर 2026 को हैदराबाद में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महा पदयात्रा में हिस्सा लिया था. इसका आयोजन बीजेपी की तेलंगाना यूनिट ने किया था.

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर यह दावा किया जा रहा है कि, "2 नवंबर 2026 को तेलंगाना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महा पदयात्रा के दौरान, लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विरोध किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया."

यह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो में अमित शाह नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं. यह वीडियो अमित शाह की किसी रैली का नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

आतिशबाजी से डरते बंदरों का वीडियो असली नहीं, AI से बनाया गया है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बड़े बंदर और एक छोटा बंदर बालकनी में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आतिशबाजी चलने पर वे डर जाते हैं.

  • इस वीडियो को लोगों में दया और संवेदना जगाने के लिए शेयर किया जा रहा है, ताकि वे दिवाली के दौरान बेजुबान जानवरों का भी खयाल रखें.

यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है. पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

ईरान में परमाणु परीक्षण का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर बिस्फोट के बाद उठते धुएं के गुबार का एक वीडियो वायरल है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो ईरान में हुए परमाणु परीक्षण का है. वीडियो को X पर कई यूजर्स ने शेयर करते हुए AI चैटबॉट Grok से सवाल भी पूछा कि क्या ये वीडियो सचमुच ईरान में हुए परमाणु परीक्षण का है ?

वायरल वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दुकानदार को बेहोश करते शख्स का वीडियो असली घटना नहीं स्क्रिप्टेड है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, इसमें एक शख्स दुकान में प्रवेश करता है. उसके बाद ये शख्स दुकानदार से अलग-अलग तरह के सामान दिखाने को कहता है, फिर अचानक दुकानदार के सिर पर वह एक स्प्रे छिड़कता है. स्प्रे छिड़कते ही दुकानदार कुर्सी पर बैठ जाता है और बेहोश हो जाता है. वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

वायरल वीडियो असली घटना का नहीं है. यह वीडियो स्क्रिप्टेड है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

जॉर्डन की संसद में नमाज का वीडियो इजरायल का बताकर वायरल

इजरायल में 27 अक्टूबर को आए चुनावी नतीजों में किसी भी ब्लॉक को पूर्ण बहुमत नहीं मिला. चुनावों में अरब-बहुसंख्यक पार्टियों ने 19 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया. इसी बीच सोशल मीडिया पर नमाज का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "इसमें 'नेसेट' (इजरायली संसद) के अंदर नमाज हो रही है."

यह दावा सही नहीं है. ये वीडियो जॉर्डन का है, जहां कुछ सांसद 3 नवंबर को अम्मान में अपने कक्ष में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×