ADVERTISEMENTREMOVE AD

ईरान में परमाणु परीक्षण का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच

AI से बने इस वीडियो को पहले भी रूस के परमाणु परीक्षण का बताकर शेयर किया जा चुका है

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर बिस्फोट के बाद उठते धुएं के गुबार का एक वीडियो वायरल है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो ईरान में हुए परमाणु परीक्षण का है. वीडियो को X पर कई यूजर्स ने शेयर करते हुए AI चैटबॉट Grok से सवाल भी पूछा कि क्या ये वीडियो सचमुच ईरान में हुए परमाणु परीक्षण का है ?

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें इंस्टाग्राम अकाउंट qtv_news_channel पर यही वीडियो मिला. कैप्शन में दावा किया गया है कि वीडियो रूस की तरफ से किए जा रहे परमाणु परीक्षण का है. पर इस पोस्ट में AI Content का लेबल लगा है, इससे साफ होता है कि ये असली वीडियो नहीं है.

हमने वीडियो को AI पहचानने वाले ऑनलाइन टूल aivideodetector.com पर चेक किया. नतीजों में सामने आया कि वीडियो के AI से बने होने की संभावना 87% है.

2025 में भी इस वीडियो को ईरान के परमाणु परीक्षण का बताकर शेयर किया गया था. द क्विंट ने इस दावे की पड़ताल की थी, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर AI से बने वीडियो को ईरान में हुए परमाणु परीक्षण का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×