ADVERTISEMENTREMOVE AD

तेलंगाना में अमित शाह के विरोध का बताकर यह वायरल वीडियो भ्रामक है

वायरल वीडियो में अमित शाह नहीं बल्कि राहुल गांधी हैं.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 02 नवंबर 2026 को हैदराबाद में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महा पदयात्रा में हिस्सा लिया था. इसका आयोजन बीजेपी की तेलंगाना यूनिट ने किया था.

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर यह दावा किया जा रहा है कि, "2 नवंबर 2026 को तेलंगाना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' महा पदयात्रा के दौरान, लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विरोध किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया."

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में अमित शाह नहीं बल्कि राहुल गांधी हैं.

  • यह वीडियो 02 जुलाई 2023 का है और इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तेलंगाना के खम्मम में 'तेलंगाना जन गर्जना सभा' के लिए आते हुए दिखाया गया है.

  • हैदराबाद में 02 नवंबर 2026 को आयोजित बीजेपी की 'महापदयात्रा' में अमित शाह शामिल हुए थे, वहां अमित शाह के साथ इस तरह की कोई घटना होने की कोई पुष्टि नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने गूगल लेंस की मदद से वायरल वीडियो पर इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. 'रिवर्स इमेज सर्च' करने पर हमें 4 जुलाई 2023 की यह X पोस्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो देखा जा सकता था.

  • यह वीडियो थोड़ा साफ था तो इसमें कार के अंदर राहुल गांधी साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं और उनके आस पास उनके समर्थक कांग्रेस का झंडा लहराते दिख रहे हैं.

  • इस पोस्ट के कैप्शन में वीडियो की लोकेशन को तेलंगाना के खम्मम जिले का बताया गया है और कहा गया है कि राहुल गांधी भाषण देने के बाद लौट रहे थे, इससे पता चलता है कि यह वीडियो तेलंगाना में आयोजित कांग्रेस के किसी कार्यक्रम का है.

  • इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें इसकी पुष्टि हुई कि 02 जुलाई, 2023 को तेलंगाना के खम्मम में राहुल गांधी 'तेलंगाना जन गर्जना सभा' नाम के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

  • 02 जुलाई 2023 को अमित शाह का हैदराबाद या तेलंगाना में कोई कार्यक्रम नहीं था.उस दिन पहले उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में 'अक्षर रिवर क्रूज' का वर्चुअल उद्घाटन किया था, इसके बाद अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जिससे पता चले कि उन्होंने उस दिन हैदराबाद का दौरा किया था.

  • हमारी अब तक की पड़ताल में यह साफ था कि वायरल वीडियो में अमित शाह नहीं बल्कि राहुल गांधी है, इसके सिवा यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • इसके बाद हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हैदराबाद में निकाली गई "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" महा पदयात्रा का पूरा वीडियो देखा.

  • पूरे वीडियो को देखने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो की लोकेशन और आस पास का बैकग्राउंड वायरल वीडियो से मेल नहीं खा रहा था.

इसके सिवा इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ऐसी कोई भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें यह पुष्टि की गई हो कि अमित शाह को हैदराबाद में या तेलंगाना में हाल ही में विरोध का सामना करना पड़ा हो.

निष्कर्ष: राहुल गांधी के समर्थन में जुटी भीड़ के पुराने वीडियो को अमित शाह के विरोध का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×