ADVERTISEMENTREMOVE AD

RECAP: ईरान-इजरायल युद्ध, चुनावों और AI की मदद से वायरल हुए दावों का सच

Webqoof Recap: बीते दिनों वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच हुए युद्ध के दौरान 14 दिनों के युद्धविराम की घोषणा की जा चुकी है. असम और बंगाल में चुनावों का दौर जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर इससे सम्बंधित घटनाओं को लेकर अलग-अलग तरह की भ्रामक खबरें और झूठें दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. ईरान-इजरायल युद्ध से लेकर AI से बने वीडियो और चुनावों को लेकर बीते दिनों वायरल हुए भ्रामक और झूठें दावों का सच यहां जानिए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रिंकी भुयान शर्मा के UAE पासपोर्ट को लेकर वायरल हो रहे दावों का सच

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी और कारोबारी रिनिकी भुयान शर्मा के नाम वाला एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उनके पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पासपोर्ट है.

यह दावा 5 अप्रैल को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने रिनिकी भुयान शर्मा पर कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे.

सच क्या है ?: वायरल दस्तावेज फर्जी है. इसमें अमीरात का पहचान पत्र (Emirates ID) दिखाया गया है, न कि UAE का पासपोर्ट.

इसके अलावा, हमें फेसबुक पर एक पुरानी पोस्ट भी मिली, जिसमें दिखाया गया कि यह अमीरात आईडी किसी दूसरे व्यक्ति की है.

इस दावे की पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

आरोपियों को पीटती पुलिस का वीडियो गलत सांप्रदायिक दावों के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पुलिसकर्मी कुछ युवकों को पीटते हुए दिख रहे हैं.

दावा: वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जिन लड़कों की पिटाई हो रही है वह मुस्लिम हैं और उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी.

यह सांप्रदायिक दावा भ्रामक है. यह झगड़ा दो लोगों के बीच हुए आपसी विवाद की वजह से भड़का था, और इस घटना में शामिल सभी आरोपी एक ही समुदाय से थे.

विस्तार से इस दावे की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बांग्लादेश के वीडियो TMC कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई के बताकर वायरल

बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कुछ लड़कों पर लाठीचार्ज कर रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में भी भीड़ और सुरक्षाबलों के बीच टकराव देखा जा सकता है.

दावा: इन दोनों वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर TMC के कार्यकर्ताओं पर हो रही पुलिस की कार्रवाई का बताकर शेयर किया जा रहा है.

यह दावा सही नहीं है.

  • यह दोनों वीडियो पश्चिम बंगाल के नहीं बल्कि बांग्लादेश के हैं इनका भारत से कोई संबंध नहीं है.

  • दोनों वीडियो बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए प्रदर्शनों के हैं.

इन दावों की पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

AI से बना वीडियो अल-उदीद अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले का बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एयरबेस जैसी दिखने वाली एक जगह पर एक धमाका होता है और उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में कतर के अल-उदीद अमेरिकी बेस पर ईरान का Ballistic missile-ड्रोन से हुआ हमला दिखाया गया है.

नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

  • 3 मार्च 2026 को एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने अल-उदीद स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था लेकिन इस वीडियो का उस घटना से कोई संबंध नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

PM मोदी के रोड शो में 'गैस की मांग' वाले वीडियो का सच ये रहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उनसे गैस की मांग की. ये दावा ऐसे वक्त पर किया जा रहा है जब ईरान पर इजरायल - अमेरिका के संयुक्त हमले के बीच भारत के कई हिस्सों से गैस की कमी और दाम बढ़ने की खबरें आ रही हैं.

वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल हैं.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

राघव चड्ढा के राज्यसभा से सस्पेंड होने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो हालिया बताकर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "संसद से संस्पेड "राघव चड्ढा" पार्टी से दे सकते हैं इस्तीफा."

नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2023 का है जब उन्हें कथित तौर पर सदस्यों की सहमति के बिना एक चयन समिति में उनके नाम शामिल करने के आरोप में राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बंगाल में 'सेना के एक्शन' का बताकर वायरल है बांग्लादेश का पुराना वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सैनिक कुछ लोगों को सख्ती से गिरफ्तार कर ले जाते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है जहां होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेना पहुंच चुकी है.

वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बांग्लादेश का है. ये वीडियो फरवरी से इंटरनेट पर उपलब्ध है, जाहिर है इसका पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पाकिस्तानी जहाज पर हुए ईरान के हमले का नहीं है ये वीडियो

समुद्र में एक बड़े जहाज में लगी आग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ईरान ने स्टेट ऑफ होर्मुज में एक पाकिस्तानी तेल टैंकर पर हमला किया है.

यह दावा गलत है. यह वीडियो Safeen Prestige नाम के एक कंटेनर जहाज का है, जो माल्टा के झंडे के तहत चल रहा था.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

लेबनान पर ईरान के हमले का बताकर वायरल ये वीडियो असली नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक ब्लास्ट के बाद सैनिकों के बीच अफरा-तफरी मचती दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो लेबनॉन का है, जहां ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया.

वायरल वीडियो असली नहीं AI से बना है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हथियार से पुजारी को धमकाने का वीडियो गलत सांप्रदायिक दावों के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति मंदिर के अंदर एक धारधार हथियार लेकर वहां बैठे पुजारी और अन्य लोगो को डराता-धमकाता हुआ दिख रहा है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति मंदिर में हथियार के साथ पुजारी पर हमला करता हुआ दिख रहा है.

यह दावा सही नहीं है.

  • यह घटना मध्यप्रदेश की है जहां एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर में घुस गया था और उसने मंदिर के पुजारी और सेवक को धमकाया था.

  • आरोपी की पहचान महेश यादव के रूप में हुई थी, इस घटना में किसी भी तरह की सांप्रदायिक एंगल शामिल नहीं है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×