ADVERTISEMENTREMOVE AD

हथियार से पुजारी को धमकाने का वीडियो गलत सांप्रदायिक दावों के साथ वायरल

इस घटना में किसी भी तरह की सांप्रदायिक एंगल शामिल नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति मंदिर के अंदर एक धारधार हथियार लेकर वहां बैठे पुजारी और अन्य लोगो को डराता-धमकाता हुआ दिख रहा है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति मंदिर में हथियार के साथ पुजारी पर हमला करता हुआ दिख रहा है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह घटना मध्यप्रदेश की है जहां एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर में घुस गया था और उसने मंदिर के पुजारी और सेवक को धमकाया था.

  • आरोपी की पहचान महेश यादव के रूप में हुई थी, इस घटना में किसी भी तरह की सांप्रदायिक एंगल शामिल नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें दैनिक भास्कर की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

  • दैनिक भास्कर की रिपोर्ट और वायरल वीडियो में समानताओं को देखा जा सकता है.

  • भास्कर की इस रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर घुस गया था. उसने मंदिर के पुजारी के बेटे और एक 'सेवक' को धमकाया था, इस आरोपी का नाम महेश यादव था.

भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सीहोर की CSP अभिनंदना शर्मा ने पुष्टि की है कि महेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन पर IPC की धारा 296 और 351(2) के साथ-साथ Arms Act की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमारी सर्च में हमें अमर उजाला की 28 जुलाई 2025 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो को सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर का बताया गया था और इसमें भी आरोपी का नाम महेश यादव बताया गया था.

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किए, हमारी सर्च में हमें सीहोर पुलिस के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर वायरल वीडियो के बारे में यह प्रेस नोट मिला.

  • मीडिया को दी गई जानकारी में सीहोर CSP अभिनंदना शर्मा ने आरोपी का नाम महेश यादव बताया था और यह भी बताया था कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई थी.

निष्कर्ष: मंदिर में हथियार लेकर पुजारी को धमकाने का वायरल वीडियो गलत सांप्रदायिक दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×