
अवनीश कुमार एक मल्टीमीडिया पत्रकार और डिजिटल स्टोरीटेलर हैं, जिन्होंने 2022 से 2026 तक The Quint में काम किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय राजनीति, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, हेट क्राइम, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और अन्य सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. उन्होंने कई वीडियो, इंटरव्यू और ग्राउंड रिपोर्ट्स रिपोर्ट और प्रोड्यूस किए, जिनमें उन मुद्दों और लोगों की आवाज को सामने लाने की कोशिश की गई, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की पत्रकारिता में कम जगह मिलती है.
दिल्ली आधारित अवनीश मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने IIMT Group of Colleges, नोएडा से बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी, पटना से मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
उनकी रुचि पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज्म, सामाजिक न्याय, जलवायु परिवर्तन, विकास और हाशिए पर मौजूद समुदायों से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में है.
संपर्क मेल : avanishkumarstm@gmail.com









