ADVERTISEMENTREMOVE AD

RECAP: NEET, कॉकरोच जनता पार्टी, बंगाल को लेकर वायरल हुए दावों का सच

NEET पेपर लीक से लेकर राहुल गांधी, विजय के बारे में वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

NEET पेपर लीक के विरोध में 06 जून 2026 को 'कॉक्रोच जनता पार्टी' ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जहां भारी तादात में जुटे प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. NEET पेपर लीक से जुड़ी ऐसी ही तमाम खबरों के बीच सोशल मीडिया पर NEET पेपर लीक से जुड़े कई भ्रामक दावे और खबरें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. NEET पेपर लीक के सिवा भी सोशल मीडिया पर इस हफ्ते अलग-अलग झूठें दावे और भ्रामक जानकारी शेयर की गई. वेबकूक के इस साप्ताहिक RECAP में हम आपको बताएंगें इस हफ्ते वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों का सच.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

स्कूल की छत से पंखा गिरने का यह वीडियो भारत नहीं नेपाल का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के सिर पर पंखा गिर गया, जिससे उनमें से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है ? इस पोस्ट में लिखा है कि, "मोदी जी की सरकार है इसलिए सिर्फ पंखा गिरा है वरना तो हवाई जहाज गिर जाता, देश हित में क्या गरीब के तीन बच्चे एक पंखे से चोट भी नहीं खा सकते."

यह दावा भ्रामक है. यह वीडियो नेपाल का है, भारत का नहीं.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

बंगाल में कुर्बानी से पहले गाये बेचते लोगों की पिटाई का नहीं है यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ दो बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्तियों को घेरकर और उन्हें रस्सी से बांधकर उनके साथ मारपीट कर रही हैं.

इस वीडियो को हालिया बताकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों के मुताबिक बीजेपी सरकार के गठन के बाद का बताकर शेयर किया जा रहा है. कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि, "बंगाल में कुर्बानी के लिए गाय बेचने आये दो कसाइयों को गौरक्षकों ने पकड़ लिया."

 नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 31 जुलाई 2025 का है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रहे दोनों बुजुर्ग खेती के मकसद से मवेशी ले जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उन्हें बुरी तरह पीटा था.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

'हिंदू शादी में DJ बंद कराने' के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग शादी में चल रहे डीजे को बंद कराने पहुंच जाते हैं. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "खुले आम हिंदुओं की शादी में DJ बंद करवा दिया गया."

नहीं, यह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो में डीजे और म्यूजिक बंद करने की अपील हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम परिवार से की गई है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वायरल तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही महिला NEET आरोपी नहीं है

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनीषा मंधारे के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं. मनीषा मंधारे बॉटनी की प्रोफेसर हैं, जिन्हें 16 मई को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 2026 NEET UG परीक्षा से पहले बायोलॉजी के सवाल लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

पोस्ट में क्या कहा गया है?: इस पोस्ट में एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि, "मनीषा मंधारे से देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कनेक्शन सामने आने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं ? "

यह दावा गलत है. तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही महिला NEET पेपर लीक की आरोपी मांधरे नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

NEET पेपर लीक को लेकर कंगना रनौत का यह वायरल बयान फर्जी है

NEET 2026 का पेपर लीक होने के आरोपों के बीच राजनैतिक हस्तियों से लेकर अलग-अलग वर्ग के लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं. ऐसे में बीजेपी नेता और एक्ट्रेस कंगना रनौत के नाम से एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कंगना रनौत का बयान है.

ग्राफिक में क्या है ? इस ग्राफिक में लिखा है कि, "यहा हिंदू खतरे में है और तुम्हें के EXAM की पड़ी है. हिंदू ही नहीं रहा तो NEET का EXAM कौन देगा." इस बयान को कंगना का बयान बताकर शेयर किया जा रहा है.

नहीं, यह दावा सही नहीं है. वायरल ग्राफिक फर्जी है, कंगना रनौत ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का पुराना वीडियो 'कॉकरोच जनता पार्टी' से जोड़कर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. इस पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसी पार्टी ने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़वाने में भूमिका निभाई है.

नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है इसका कॉकरोच पार्टी से कोई संबंध नहीं है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल गांधी के पैर छूते विजय की यह तस्वीरें असली नहीं AI हैं

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के सी. जोसेफ़ विजय ने 10 मई, 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की तस्वीरों को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शपथग्रहण के बाद विजय ने राहुल गांधी के ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह तस्वीरें असली नहीं है बल्कि इन्हें AI की मदद से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×