ADVERTISEMENTREMOVE AD

NEET पेपर लीक को लेकर कंगना रनौत का यह वायरल बयान फर्जी है

वायरल ग्राफिक फर्जी है, कंगना रनौत ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

NEET 2026 का पेपर लीक होने के आरोपों के बीच राजनैतिक हस्तियों से लेकर अलग-अलग वर्ग के लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं. ऐसे में बीजेपी नेता और एक्ट्रेस कंगना रनौत के नाम से एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कंगना रनौत का बयान है.

ग्राफिक में क्या है ? इस ग्राफिक में लिखा है कि, "यहा हिंदू खतरे में है और तुम्हें के EXAM की पड़ी है. हिंदू ही नहीं रहा तो NEET का EXAM कौन देगा." इस बयान को कंगना का बयान बताकर शेयर किया जा रहा है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल ग्राफिक फर्जी है, कंगना रनौत ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें कंगना रनौत के NEET को लेकर इस तरह के बयान देने की पुष्टि की गई हो.

  • जाहिर है कंगना रनौत बीजेपी सांसद है अगर उन्होंने इस तरह का कोई बयान दिया होता तो इस पर खबरें जरूर की गयीं होती.

  • इसके बाद हमने कंगना रनौत के X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट चेक किया. हमारी सर्च में हमें की यह X पोस्ट मिली जिसमें उन्होंने इस बयान को फर्जी बताया था और कांग्रेस नेता पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया था.

इससे सम्बंधित सर्च को आगे बढ़ाने पर हमें कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत की यह X पोस्ट मिली जिसमें उन्होंने कंगना रनौत की इस पोस्ट के जवाब में लिखा था कि, "आपके खंडन और स्पष्टीकरण के बाद स्पष्ट हो गया है कि वो बेतुका पोस्टर और बयान आपका नहीं है कंगना जी. वो बयान और पोस्टर सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिन से उपलब्ध है उसे सब जगह से हटाया जाना चाहिये. मैंने वो पोस्ट हटा दिया है."

NEET पेपर लीक विवाद: NEET-UG 2026 का पेपर लीक होने का आरोप है, जिसके कारण मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द करनी पड़ी. यह परीक्षा मूल रूप से 3 मई को 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी. इस बहुप्रतीक्षित दोबारा परीक्षा को आधिकारिक तौर पर 21 जून के लिए निर्धारित किया गया है. NEET पेपर लीक मामले में आरोपों की जांच जारी है.

निष्कर्ष: NEET को लेकर कंगना रनौत के बयान वाला ग्राफिक फर्जी है उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×