ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल गांधी के पैर छूते विजय की यह तस्वीरें असली नहीं AI हैं

यह तस्वीरें असली नहीं है बल्कि इन्हें AI की मदद से बनाया गया है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के सी. जोसेफ़ विजय ने 10 मई, 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी.

दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की तस्वीरों को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शपथग्रहण के बाद विजय ने राहुल गांधी के ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीरें असली नहीं है बल्कि इन्हें AI की मदद से बनाया गया है.

  • विजय के शपथग्रहण में राहुल गांधी शामिल हुए थे इसके साथ ही विजय और राहुल गांधी की मुलाकात भी हुई थी लेकिन विजय ने राहुल गांधी के पैर नहीं छुए थे.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल पोस्ट पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन और इससे सम्बंधित कीवर्ड का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें कांग्रेस और राहुल गांधी के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स पर (यहां, यहां और यहां) राहुल गांधी के विजय के शपथग्रहण में शामिल होने की तस्वीरें मिलीं.

  • सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं इन तस्वीरों के सेट में कहीं भी यह वायरल तस्वीर शामिल नहीं थी.

  • राहुल गांधी के सोशल मीडिया एकाउंट्स और इस घटना से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स (यहां और यहां ) सर्च करने पर हमें विजय की राहुल गांधी के पैर छूती हुई कोई तस्वीर नहीं मिली.

हमारी सर्च में हमें 10 मई 2026 को राहुल गांधी के आधिकारिक YouTube चैनल पर सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह लाइव स्ट्रीम मिला. हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा लेकिन पूरे वीडियो में हमें कहीं भी तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री राहुल गांधी के पैर छूते हुए नजर नहीं आए.

तस्वीरों की पड़ताल: हमें इस तस्वीर के AI से बने होने का अंदाजा हुआ इसलिए हमने इन तस्वीरों को AI से बनी तस्वीरों की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation और Is it AI ? पर चेक किया.

  • दोनों तस्वीरों के AI से बने होने की 50 प्रतिशत से भी ज्यादा संभावना जताई गई.

निष्कर्ष: राहुल गांधी के पैर छूते तमिल नाडु के नए मुख्यमंत्री विजय की तस्वीरें असली नहीं AI की मदद से बनाई गयीं हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×