ADVERTISEMENTREMOVE AD

रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का पुराना वीडियो 'कॉकरोच जनता पार्टी' से जोड़कर वायरल

यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है इसका कॉकरोच पार्टी से कोई संबंध नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.

दावा: इस पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसी पार्टी ने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़वाने में भूमिका निभाई है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है इसका कॉकरोच पार्टी से कोई संबंध नहीं है.

  • वायरल वीडियो में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की एक टीम को फरवरी 2026 में छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमें यही वीडियो News24 की 26 फरवरी, 2026 की इस Instagram पोस्ट में मिली.

  • इस पोस्ट में वायरल वीडियो के बारे में बताया गया था कि इसमें छत्तीसगढ़ में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) का एक ऑपरेशन दिखाया गया है, जिसमें सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को कथित तौर पर ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.

वायरल वीडियो के बारे में आगे बताया गया था कि कोरिया जिले की पौड़ी चौकी पर तैनात अब्दुल मुनाफ ने कथित तौर पर सत्येंद्र प्रजापति नाम के एक किसान को हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे ₹50,000 की मांग की थी.

  • इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें नवभारत टाइम्स की 26 फरवरी 2026 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

  • इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पुलिस विभाग के एक भ्रष्ट चौकी प्रभारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है." 

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें फरवरी 2026 की दैनिक भास्कर कि यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो शामिल था और इसमें लिखा था कि, "कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी. जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया. मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना 16 मई 2026 को हुई है जबकि यह वायरल वीडियो फरवरी 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है. जाहिर है यह वायरल वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है जिससे यह साफ होता है कि वायरल वडियो का कॉकरोच जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है.

निष्कर्ष: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी के पुराने वीडियो को हालिया बताकर कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×