
advertisement
सोशल मीडिया पर बीते हफ्ते पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें और दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक दावे और झूठी खबरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गयीं. गृह मंत्री अमित शाह के बयान से लेकर पीएम मोदी के हैदराबाद दौरे तक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के भ्रामक दावे शेयर किए गए.
वेबकूफ के इस वीकली रिकैप में पढ़िए इस हफ्ते वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों का सच.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक युवक को बीच सड़क पर हरे रंग का झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है. इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के हैदराबाद दौरे के दौरान मुसलमानों ने सड़कें ब्लॉक कर, पाकिस्तानी झंडे फहराए और हंगामा किया.
नहीं, यह दावा सही नहीं है. हैदराबाद में पीएम मोदी के दौरे पर मुसलमानों ने ना तो सड़क पर हंगामा किया और ना ही पाकिस्तानी झंडे लहराने की कोई खबर है.
वायरल वीडियो में नजर आ रहा झंडा पाकिस्तानी नहीं बल्कि इस्लामिक झंडा है.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर वाला एक ग्राफिक वायरल हो रहा है, जिसे इंडिया टुडे की खबर का बताया जा रहा है. इस ग्राफिक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री ने 30 सितंबर 2026 से पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.
यह ग्राफिक फर्जी है और दावा गलत है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.
पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें मुसलमानों की एक बड़ी भीड़ सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "कोलकाता में सड़क पर नमाज़ को लेकर बवाल नए सरकार के आदेश के खिलाफ मुसलमानों का धमकी भरा प्रदर्शन !"
नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो कोलकाता या भारत का नहीं है बल्कि बांग्लादेश का है. वायरल वीडियो बांग्लादेश के चट्टोग्राम में स्वतंत्रता सेनानी मुशर्रफ हुसैन के जनाजे (अंतिम यात्रा) में शामिल हुई भीड़ का है.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो वायरल है, इसमें वो दावा करते दिख रहे हैं कि जो पेट्रोल अभी 120 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है उसके दाम हम 15 रुपए प्रति लीटर पर लाएंगे.
ये सच है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कई बार ये दावा किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के बाद भविष्य में पेट्रोल 15 रुपए लीटर मिलेगा. लेकिन, ये वीडियो हाल में चल रहे तेल संकट का नहीं है. वीडियो 3 साल पुराना है.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर के साथ एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि, "भारी संकट आने वाला है...हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए. "इस पोस्ट को वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच देश के बदलते हुए हालातों से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने यह बयान दिया है.
नहीं, यह दावा सही नहीं है. अमित शाह ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. वायरल दावा पूरी तरह से फेक है.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस क्लिप में राजनाथ सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मंत्री इस्तीफा नहीं देगा भाई इसमें. ये यूपीए सरकार नहीं है, ये एनडीए सरकार है.”
वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने यह बयान पेपर लीक होने और परीक्षा दोबारा कराए जाने के बाद दिया.
यह वीडियो जून 2015 का है और इसका 2026 के NEET पेपर लीक मामले से कोई संबंध नहीं है.
हमारी पड़ताल यहां पढ़ें.
एक महिला के पास खड़े शख्स का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो महिला का हाथ पकड़ता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये घटना हाल ही में भारत घूमने आई एक विदेशी पर्यटक के साथ स्थानीय युवक की तरफ से की गई बदसुलूकी का वीडियो है.
वीडियो के साथ शेयर किया जा रहा कैप्शन है 'एक विदेशी लड़की भारत घूमने आई थी और मंदिरों में दर्शन कर रही थी. इसी दौरान वह सड़क किनारे कुछ खाने के लिए रुकी. तभी एक युवक उसके पास आया और उससे 20 रुपये मांगे. लड़की ने मदद समझकर उसे 200 रुपये दे दिए. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने लोगों को गुस्से में भर दिया.'
यह दावा गलत है. यह घटना अप्रैल 2026 की है और नेपाल में हुई थी.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)