ADVERTISEMENTREMOVE AD

गृह मंत्री अमित शाह ने नहीं की बंगाल में शराब बंदी की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद फेक ग्राफिक के जरिए किया जा रहा शराब बंदी का दावा

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की तस्वीर वाला एक ग्राफिक वायरल हो रहा है, जिसे इंडिया टुडे की खबर का बताया जा रहा है.

दावा: इस ग्राफिक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री ने 30 सितंबर 2026 से पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

क्या यह सच है ? : नहीं, यह ग्राफिक फर्जी है और दावा गलत है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने दावे से जुड़े कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया, लेकिन इस तरह के किसी बयान से जुड़ी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली.

  • हमने India Today की वेबसाइट, Facebook, X और Instagram अकाउंट्स भी खंगाले, लेकिन वहां यह ग्राफिक या इससे जुड़ी कोई खबर नहीं मिली.

  • इसके अलावा, अमित शाह के आधिकारिक अकाउंट या गृह मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट पर भी ऐसा कोई बयान मौजूद नहीं था.

  • Press Information Bureau ने भी X पर पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि ग्राफिक में किया गया दावा “फर्जी और डिजिटल रूप से एडिट किया गया” है.

निष्कर्ष: एक फर्जी ग्राफिक शेयर कर झूठा दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 सितंबर से पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×