ADVERTISEMENTREMOVE AD

Oil Crisis: 15₹/लीटर पेट्रोल का दावा करते नितिन गडकरी का वीडियो पुराना है

दावा किया जा रहा है कि तेल संकट के बीच नितिन गडकरी ने 15 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल का दावा किया है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो वायरल है, इसमें वो दावा करते दिख रहे हैं कि जो पेट्रोल अभी 120 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है उसके दाम हम 15 रुपए प्रति लीटर पर लाएंगे.

मुकेश सम्राट नाम के यूजर ने वीडियो को बिना पूरे संदर्भ के शेयर किया. इस पोस्ट को रिपोर्ट लिखे जाने तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : ये सच है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कई बार ये दावा किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के बाद भविष्य में पेट्रोल 15 रुपए लीटर मिलेगा. लेकिन, ये वीडियो हाल में चल रहे तेल संकट का नहीं है. वीडियो 3 साल पुराना है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस पर हमने कुछ कीवर्ड्स के साथ सर्च किया. हमें News Nation के यूट्यूब चैनल पर नितिन गडकरी के इस भाषण का पूरा वीडियो मिला. इस वीडियो का सीधा प्रसारण (Live Stream) चैनल ने 14 जून 2023 को किया था. यानी ये पुष्टि होती है कि वीडियो 2023 का है.

वीडियो में 8 मिनट के बाद नितिन गडकरी पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की योजना के बारे में बताते हैं, ये भी कहते हैं कि कई नई गाड़ियां ऐसे इंजनों के साथ आ रही हैं जो 100% एथेनॉल पर चलेंगी. 9 मिनट पर गडकरी कहते हैं.

पेट्रोल का रेट 120 रुपए लीटर है, एथेनॉल का रेट 60 रुपए लीटर है. पेट्रोल और डीजल के कारण प्रदूषण होता है, एथेनॉल से प्रदूषण नहीं होता है ये किसानों का ग्रीन फ्यूल है. इसके बाद गाड़ियां तो चलेंगी, मैं एक चीज बताता हूं आपका फायदा होगा. आप 120 रुपए का जो पेट्रोल ले रहे हैं उसका भाव हम 15 रुपए करेंगे. जितना ऐवरेज आपको 120 रुपए के पेट्रोल में मिल रहा है, उतना 15 रुपए में मिलेगा.
नितिन गडकरी.

नितिन गडकरी का यही बयान हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है.

2023 की कई मीडिया रिपोर्ट्स देखने पर पता चलता है कि इस दौरान नितिन गडकरी ने अलग-अलग मंचों से ऐसा ही दावा किया था.

बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से भी गडकरी का ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया था.

हालिया तेल संकट पर नितिन गडकरी ने क्या कहा ? : PTI की 21 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन गडकरी ने हालिया तेल संकट के बीच कहा कि भारत को 100% एथेनॉल ब्लेंडिंग की तरफ बढ़ना चाहिए.

10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल - डीजल का इस्तेमाल कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने और सोना ना खरीदने की अपील की थी. इसके बाद नितिन गडकरी ने भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की थी.

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी का 3 साल पुराना वीडियो हालिया तेल संकट से जोड़कर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×