ADVERTISEMENTREMOVE AD

अमित शाह ने नहीं की एक वक्त का खाना छोड़ने की अपील, वायरल ग्राफिक फेक है

अमित शाह ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर के साथ एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि, "भारी संकट आने वाला है...हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए"

दावा: इस पोस्ट को पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश के बदलते हुए हालातों से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने यह बयान दिया है.

ये दावा ऐसे वक्त पर किया जा रहा है जब हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालिया संकट के बीच 1 साल तक सोना ना खरीदने, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिससे वायरल दावे की पुष्टि होती हो.

  • जाहिर है अगर गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा कोई बयान दिया होता तो ये खबर सुर्खियों में होती.

  • गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमें The Federal की 13 मई 2024 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें अमित शाह की वही तस्वीर थी जो ग्राफिक में इस्तेमाल की गई है.

  • हमने पाया की यह तस्वीर हालिया नहीं थी बल्कि 12 मई 2024 की है. ये तस्वीर PTI की तरफ से जारी की गई थी.

  • तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार, 12 मई 2024 को रायबरेली में लोकसभा चुनावों के लिए एक जनसभा को संबोधित किया. फोटो: PTI."

कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाली आकाशवाणी न्यूज की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में वायरल दावे को फेक बताया गया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: ये दावा सच नहीं है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हालिया तेल संकट के बीच एक वक्त का खाना छोड़ने की अपील की है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×