
advertisement
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब भी जारी है. 20 जुलाई 2026 को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद छात्रों के इस प्रदर्शन में तेजी देखी गई है, इसके साथ ही छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को मुखर कर दिया है.
20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अलग-अलग तरह खबरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं हैं, इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग तरह के फर्जी दावें और झूठीं खबरें शेयर की जा रही हैं.
वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको बताएंगे CJP प्रोटेस्ट को लेकर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें संसद भवन के बाहर भारी भीड़ देखी जा सकती है. साथ ही फोटो में तिरंगे और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन का है. इस प्रदर्शन में NEET पेपर लीक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है.
पोस्ट का अर्काइव यहां देखें
सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम
वायरल हो रहा यह वीडियो असली नहीं है. असल में ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारी नई हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे हैं.
सांसद रेखा शर्मा ने भी इसी दावे के साथ इस वीडियो को रीपोस्ट किया है.
हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली इस नई ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को किया गया था और यह नॉर्दर्न रेलवे जोन के जींद-सोनीपत सेक्शन के बीच चलती है.
यह दावा सही नहीं है.
इस वायरल वीडियो में बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्र एक ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें NDA के सांसद, संसद भवन के बाहर नारेबाजी करते दिख रहे हैं.
दावा : सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है.
वीडियो 17 अप्रैल 2026 का है, जब एनडीए की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था. क्योंकि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित नहीं हो सका था.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ युवा पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर बैठे हैं. वहीं पुलिस बेरहमी से युवाओं के साथ मारपीट कर रही है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन की है.
वीडियो ऐसे वक्त पर शेयर किया जा रहा है जब इस प्रदर्शन से 20-21 जुलाई के दौरान सुरक्षा बलों की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज करने की कई खबरें सामने आई हैं.
यह वायरल वीडियो दिसंबर 2024 का है, न की हाल में जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई 2026 को संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छात्रों और पुलिस के बीच मुठभेड़ और लाठीचार्ज की घटनाएं दर्ज हुई. इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें और दावे शेयर किए गए.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता मेनका गांधी ने जंतर मंतर पहुंच कर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.
यह दावा सही नहीं है.
वायरल वीडियो में नजर आ रहीं महिला मेनका गांधी नहीं है बल्कि उनकी बहन अंबिका शुक्ला है.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, जिसमें टाइम मैगजीन के कवर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की तस्वीर है. फोटो को भारत में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की हालत पर टाइम मैगजीन की स्टोरी में गंभीर चिंता जाहिर की गई है.
टाइम मैगजीन के जुलाई 2026 के एडिशन में सोनम वांगचुक की तस्वीर होने का दावा सच नहीं है. वायरल फोटो एडिटेड है.
पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)