सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जा रहा है जिसमें शाहरुख खान को एक प्लेकार्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है. इस प्लेकार्ड में लिखा है कि, "जो लोग शिक्षा सुधार चाहते हैं, उन्हें UGC बिल का समर्थन करना चाहिए-क्योंकि बदलाव यहीं से शुरू होता है."
दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने UGC बिल का समर्थन किया है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह फोटो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
शाहरुख खान ने UGC बिल का समर्थन नहीं किया है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किया, हमारी सर्च में हमें कोई भी भरोसेमंद रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें शाहरुख खान के UGC बिल के समर्थन देने की बात कही गई हो.
इसके बाद हमें इस तस्वीर के AI से बने होने का शक हुआ इसलिए हमने इसे AI से बने फोटो की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया.
Hive पर इस तस्वीर के AI से बने होने की 99.9 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इसके सिवा पुष्टि के लिए हमने इसे AI से बनीं तस्वीरों की पहचान करने वाले एक अन्य वेबसाइट Is it Ai ? पर भी चेक किया, यहां भी इस तस्वीर के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.
निष्कर्ष: शाहरुख खान ने UGC बिल का समर्थन या विरोध नहीं किया है, उनके नाम से वायरल बयान और प्लेकार्ड फर्जी हैं.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
