ADVERTISEMENTREMOVE AD

RECAP: PM Modi, युसूफ पठान, भरत तिवारी को लेकर वायरल भ्रामक दावों का सच

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आप बताएंगे इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बिहार के भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं. इस बीच कुछ फर्जी खबरें भी शेयर की जा रहीं हैं. इसी के साथ AI की मदद लेकर भी कुछ भ्रामक दावे और फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं हैं.

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आप बताएंगे इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

भरत भूषण तिवारी की अंतिम यात्रा के नहीं हैं यह वायरल वीडियो

बिहार के भोजपुर में 17 जून 2026 को पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी नाम के शख्स की मौत हो गई थी. भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद उनके गांव के लोगों में आक्रोश है.

इस बीच सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें शेयर कर इन्हें भरत भूषण तिवारी के अंतिम संस्कार का बताया जा रहा है. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया है, "भरत तिवारी की अंतिम यात्रा में जुटी ये भीड़ ही बता रही है कि उसका एनकाउंटर लोगों को कितना गलत लगा."

यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो भरत भूषण तिवारी की अंतिम यात्रा के नहीं हैं.

दोनों वीडियो पर की गई पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

BJP और PM Modi की आलोचना करते CRPF जवान की यह वीडियो असली नहीं AI है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा जिसमें कतिथ तौर पर CRPF का एक जवान पीएम मोदी और बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए दिख रहा है. इस वीडियो में सरकार की आलोचना करते हुए यह जवान कहता है कि, "नरेंद्र मोदी और बीजेपी देश चलाने लायक नहीं है, अब इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का वक्त आ गया है."

  • कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को असली घटा का बताकर शेयर किया है.

यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पीएम मोदी के 320 बार ऐप्सटीन आइलैंड जाने के वायरल दावे का सच

सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के चर्चित ऐप्सटीन फाइल्स में सामने आया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐप्सटीन आईलैंड पर 320 से ज्यादा बार गए थे.

ऐप्सटीन फाइल्स की सार्वजनिक की गई जानकारी में एक ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र है. लेकिन, नरेंद्र मोदी खुद ऐप्सटीन आइलैंड गए थे, ऐसी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. ये दावा पूरी तरह बेबुनियाद है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अमेरिका की इमारत में लगी आग की पुरानी फोटो लखनऊ की बताकर वायरल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 जून 2026 को उत्तर-पश्चिम के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर वाली इमारत में भीषण आग लग गई. जिसमें कम से कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई. आग लगने के बाद कई लोग बिल्डिंग के अंदर ही फंस गए थे इसलिए कुछ छात्रों को जान बचाने के लिए बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे कूदना पड़ा था.

बिल्डिंग में लगी आग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खिड़की के जरिए एक बच्चे को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को लखनऊ की घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

यह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो लखनऊ का नहीं है बल्कि अमेरिका के न्यू यॉर्क (New York) शहर के ब्रॉन्क्स इलाके की एक इमारत में लगी आग का है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

BJP ज्वॉइन करते यूसुफ पठान की यह तस्वीर असली नहीं AI है

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं.

  • तस्वीर में यूसुफ पठान BJP का स्कार्फ पहने हुए और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से गुलदस्ता लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह तस्वीर असली नहीं बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कन्नौज में "लव जिहाद" की घटना का बताकर वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक भीड़ कुछ युवकों के साथ मार पीट करते हुए दिख रही है.

इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "कन्नौज के मकरंद नगर स्थित रॉयल पिज़्ज़ा मे "लव जिहाद" का एक केस पकड़ा जिसमे 3 मुस्लिम समुदाय के युवक 2 हिंदू नाबालिग बेटियों को बहला फुसला कर लेके आये थे, यह लोग हिन्दू नाम बताकर हिन्दू लड़कियों से चैट करते थे."

यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है और कन्नौज पुलिस ने "लव जिहाद" के दावों को फर्जी बताया है.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×