ADVERTISEMENTREMOVE AD

BJP और PM Modi की आलोचना करते CRPF जवान की यह वीडियो असली नहीं AI है

यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा जिसमें कतिथ तौर पर CRPF का एक जवान पीएम मोदी और बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए दिख रहा है. इस वीडियो में सरकार की आलोचना करते हुए यह जवान कहता है कि, "नरेंद्र मोदी और बीजेपी देश चलाने लायक नहीं है, अब इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का वक्त आ गया है."

  • कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को असली घटा का बताकर शेयर किया है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया और इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें इस वीडियो का जिक्र हो या इसके असली होने के पुष्टि हो सके.

  • इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें इस वीडियो के AI से बने होने के संकेत मिले जैसे पीछे खड़े लोगों की उंगलियां अजीब सी दिखना, बैकग्रॉउंड में खड़े लोगों के चेहरे साफ ना होना, और वीडियो के नीचे Grok का वॉटरमार्क नजर आना.

यहां से अंदाजा लगाकर हमने इस वीडियो को AI से बने कंटेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया.

Hive ने अपनी पड़ताल के नतीजों में इस वीडियो के AI से बने होने की 99.9 प्रतिशत संभावना जताई.

  • इसके सिवा हमने इस वीडियो के AI से बने होने की पुष्टि के लिए इसे Deepfake-O-Meter पर चेक किया. यहां अलग-अलग टूल्स AI से बने कंटेंट की पड़ताल करते हैं.

  • Deepfake-O-Meter के दो अलग-अलग टूल्स ने इस वीडियो के AI से बने होने की 95 प्रतिशत से भी ज्यादा संभावना जताई.

निष्कर्ष: नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की आलोचना करते CRPF के जवान की वायरल वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×