सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आमने-सामने आए एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे असली घटना बताकर अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
लोक सभा में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल तस्वीर से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें इस तस्वीर की पुष्टि की गई हो, जाहिर है पीएम मोदी और राहुल गांधी इस तरह से आमने-सामने आते तो इस घटना पर खबरें जरूर की गईं होती.
हमने इस तस्वीर के AI से बनी तस्वीरों को पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. Hive पर इस तस्वीर के AI से बने होने की 90 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इसके सिवा हमने इस तस्वीर की पुष्टि करने के लिए इसे AI से बने एक अन्य टूल Is it AI ? पर भी चेक किया. यहां भी इस तस्वीर के AI से बने होने की 53 प्रतिशत संभावना जताई गई.
अलग-अलग टूल्स पर जांच करने से हमें पता चला कि इस तस्वीर को AI की मदद से बनाया गया है. यह किसी असली घटना पर आधारित तस्वीर नहीं है.
निष्कर्ष: पीएम मोदी और राहुल गांधी के आमने सामने आकर बहस करने की तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
