ADVERTISEMENTREMOVE AD

मलबे में डूबे हुए शख्स का यह वीडियो नेपाल नहीं प्रयागराज की है

इस वीडियो का नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी से कोई संबंध नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

नेपाल में आई बाढ़ में तकरीबन एक हजार लोगों के मरने और कई हजार लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. नेपाल में आई इस त्रासदी के अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं.

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो शेयर की जा रही है जिसमें एक व्यक्ति का सिर्फ सिर बाहर है और बाकी पूरा शरीर मलबे में दबा नजर आ रहा है, इस वीडियो को नेपाल में आई बाढ़ की घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • इस वीडियो का नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी से कोई संबंध नहीं है.

  • यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज सुविधा में हुए हादसे का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यह वीडियो इस इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला, जहां इसे 24 मार्च, 2026 को अपलोड किया गया था था.

यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें 'प्रयागराज लाइव 24' नाम का यह YouTube चैनल मिला, जिस पर यह वायरल वीडियो 24 मार्च, 2026 को अपलोड किया गया था.

इस रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो में प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे के दौरान चलाए गए बचाव अभियान को दिखाया गया है.

इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य दैनिक भास्कर की 24 मार्च 2026 की इस न्यूज रिपोर्ट में मिले.

  • इस रिपोर्ट में घटना की जानकारी देते हुए लिखा गया था, "प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में 23 मार्च 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया. दोपहर करीब 1:30 बजे कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले अमोनिया गैस का चैंबर फट गया, जिससे कोल्ड स्टोरेज की दीवार और छत ढह गई. इस घटना में कई मजदूर मलबे में दब गए."

  • आगे लिखा था कि, "इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत 7 लोगों को नामजद करते हुए कुल 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: प्रयागराज के एक कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे की वजह से मलबे में दबे युवक के वीडियो को नेपाल की बाढ़ से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×