"हम खामोशी से गए. नमाज अदा की और लौट आए. हमने बाजू पर काली पट्टी बांधी थी क्योंकि पर्सनल लॉ बोर्ड ने आह्वान किया था. अब पुलिस ने हमें नोटिस थमा दिया. 2-2 लाख रुपए का बॉन्ड भी भरना है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हमने ऐसी कौन सी गलती कर दी. हम तो शांति से वक्फ बिल के खिलाफ अपना विरोध जता रहे थे."
ये कहना है मुजफ्फरनगर के सरवट के रहने वाले मौलाना शिबली का. इनकी तरह ही 300 से अधिक मुसलमानों को मुजफ्फरनगर के सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया, जिसमें लिखा है जुमे की नमाज के दौरान बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर वक्फ बिल का विरोध किया. ये लोग शांति व्यवस्था भंग करा सकते हैं. 2 लाख रुपए का मुचलका पाबंद (बॉन्ड) भी किया गया है. मुजफ्फरनगर के अलावा लखनऊ में भी कुछ लोगों को ऐसे नोटिस जारी किए गए.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and politics
Topics: UP Police Waqf Board
Published:

