RECAP : इस हफ्ते वायरल हुए सांप्रदायिक दावों का सच

नागपुर हिंसा के बाद से ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सांप्रदायिक दावों की भरमार है

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच</p></div>
i

इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

फोटो : Altered by The Quint

✕

advertisement

नागपुर हिंसा के बाद से ही सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावों की भरमार है. इसी बीच RSS के सदस्य इंद्रेश कुमार भी फेक न्यूज के शिकार हुए. पुलिस को धमकाते एक शख्स के वीडियो को भी सांप्रदायिक रंग दिया गया. तीन तलाक को लेकर भी भ्रामक दावे किए गए. हमारे इस वीकली राउंडअप में जानिए इन सभी भ्रामक दावों का सच. वक्फ बोर्ड को लेकर किए जा रहे झूठे दावों का सिलसिला भी जारी है.

नागपुर हिंसा के दौरान चल रही इफ्तार पार्टी का है ये वीडियो ? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य इंद्रेश कुमार एक इफ्तार में शामिल दिख रहे हैं.

17 मार्च को नागपुर (Nagpur Violence) में बजरगंदल और विश्व हिंदू परिषद ने मुगल शासक औरंगजेब की मजार को हटाने की मांग के साथ प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर औरंगजेब के पुतले को आग भी लगाई. दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान RSS नेता इफ्तार पार्टी में देखे गए

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 


सोर्स : स्क्रीनशॉट/X


ये दावा गलत है. ये वीडियो दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 15 मार्च को हुए इफ्तार का है. यानी नागपुर में हुई हिंसा से 2 दिन पहले का.

पूरी पड़ताल यहां देखें

तीन तलाक के चलते मौलवी को पीटती महिला का है ये वीडियो ? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला गुस्से में खड़ी होती है और अपने सामने बैठे एक मुस्लिम धर्मगुरु जैसे दिखने वाले एक शख्स को पीटना शुरू कर देती है.

पोस्ट को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है, "महिला के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत मे उस महिला का हलाला उसके सगे बेटे से करवाने का फतवा जारी कर दिया. अपने सगे बेटे से निकाह-हलाला की बात सुन बहादुर महिला ने मौलवी को चप्पलों से पीट डाला." (Sic.)

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें


(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)


यै दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है.

  • वीडियो में पिटाई की वजह 'तीन तलाक' या 'हलाला' जैसी कोई प्रथा नहीं है.

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है जहां झाड़फूंक कराने गई एक युवती के साथ मौलाना ने छेड़खानी कर दी थी.

  • लड़की की मां को जब इसकी जानकारी हुई तो सबके सामने ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया था.

पति को धोखा देती दिख रही महिला का ये वीडियो असली घटना का है?  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जा रही है जिसमें कतिथ तौर पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी को होटल के कमरे में किसी और के साथ पकड़ता है. इस वीडियो को असली घटना बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें


(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)


यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असली नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड है.

  • वीडियो हालिया नहीं बल्कि 25 अगस्त 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है.

पूरी पड़ताल यहां देखें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पुलिस को धमकाते मुस्लिम शख्स का है ये वीडियो ? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मुसलमानों द्वारा इस्तेमाल की जाने टोपी लगाए हुए एक शख्स कतिथ तौर पर एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कराने की धमकी दे रहा है. इस वीडियो को असली घटना बताकर शेयर किया जा रहा है और आरोपी का नाम सलीम बताया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें


(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)


यह वीडियो असली नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड है. वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम सलीम नहीं है बल्कि दीपक शर्मा है. दीपक शर्मा के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर इसी तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड किए जाते हैं.

पूरी पड़ताल यहां देखें

CAA के दौरान हुए प्रदर्शन का पुराना वीडियो वक्फ बिल से जोड़कर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पुलिसकर्मी लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) के खिलाफ इकठ्ठा हुए समुदाय विशेष का है जिन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें


(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)


यह वीडियो 2019 का है, जब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध कर रहे लोगों के बीच झड़प हुई थी.

पूरी पड़ताल यहां देखे

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT