ADVERTISEMENTREMOVE AD

नहीं, सुनील गावस्कर ने नहीं की ICC वर्ल्ड कप 2023 में बदइंतजामी के लिए BCCI की आलोचना

सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर ने द क्विंट को बताया कि उनके पिता ने ऐसी टिप्पणी नहीं की है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को एक वायरल कमेंट से जोड़ा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इन दिनों चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) में ‘बेहद खराब इंतजाम’ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आलोचना की.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कमेंट में और क्या कहा गया है? : दावे में यह भी कहा गया है कि गावस्कर ने कहा कि उन्हें ‘खुद को भारतीय कहने में शर्म आती है.’

इसमें आगे कहा गया है कि उन्होंने खाली स्टेडियम और कोई स्कोरबोर्ड नहीं लगाने के लिए मैनेजमेंट की आलोचना की.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

लेकिन गावस्कर ने ऐसा नहीं कहा: सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर (Rohan Gavaskar) ने द क्विंट के सामने साफ किया कि उनके पिता ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है.

हमने सच्चाई का पता कैसे लगाया?: रेलिवेंट कीवर्ड सर्च करने पर, हमें गावस्कर के ऐसा बयान देने के बारे में कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

हमने ICC क्रिकेट विश्व कप के Star Sports पर हाल के वीडियो भी देखे और ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला जिसमें वह 'बदइंतजामी' के लिए BCCI की आलोचना कर रहे हों.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

गावस्कर के बारे में ऐसा ही एक दावा इस साल की शुरुआत में 2023 एशिया कप के दौरान भी वायरल हुआ था, जिसका द क्विंट ने यहां फैक्ट-चेक किया था.

हमने सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर से संपर्क कियाः हमने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोहन गावस्कर से संपर्क किया, जिन्होंने द क्विंट के सामने साफ किया कि यह दावा गलत है.

रोहन ने कहा, “उन्होंने (सुनील गावस्कर) ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. अफसोसनाक है कि लोग किस लाइक्स और रीट्वीट पाने के लिए उनके नाम (उनके पहला मैच खेलने के 50 साल से ज्यादा समय बाद) का अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं.”

ADVERTISEMENTREMOVE AD

गावस्कर के बारे में ऐसा ही एक दावा इस साल की शुरुआत में 2023 एशिया कप के दौरान भी वायरल हुआ था, जिसका द क्विंट ने फैक्ट-चेक किया था.

सुनील गावस्कर के बेटे रोहन ने क्या कहा ? : हमने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोहन गावस्कर से संपर्क किया, जिन्होंने द क्विंट के सामने साफ किया कि यह दावा गलत है.

रोहन ने कहा, “उन्होंने (सुनील गावस्कर) ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. अफसोस की बात है कि लोग लाइक्स और रीट्वीट पाने के लिए उनके नाम (उनके पहला मैच खेलने के 50 साल से ज्यादा समय बाद) का अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं.”
ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • रोहन ने ये भी बताया कि उनके पिता इंडिया टुडे के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट पर हैं, इसलिए उन्होंने NDTV से बात की हो ये भी संभव नहीं है.

सुनील गावसकर का ऐसा कोई बयान नहीं : हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें सुनील गावसकर के ऐसे किसी बयान का जिक्र हो. ये गौर करने वाली बात है कि अगर गावसकर ने ऐसा कोई बयान दिया होता तो ये एक बड़ी खबर होती.

हमें इंडिया टुडे पर अपलोड किए गए हाल के 2 वीडियो मिले, जिसमें गावसकर मैच के बारे में बात करते दिख रहे हैं. हालांकि, यहां भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे वायरल दावा सच साबित होता हो.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के नाम से पेश किया जा रहा कमेंट फर्जी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में बदइंतजामी के लिए BCCI की आलोचना की थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×