ADVERTISEMENTREMOVE AD

महिला को नाले में फेंकने का वायरल वीडियो असली नहीं फिल्म का एक सीन है

यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं है बल्कि 2017 में आई बॉलीवुड फिल्म MOM का है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक लड़की को गाड़ी से निकाल कर नाले में फेंकते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को असली बताकर इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है कि "नाइट पार्टी कर के लड़की को नाले में फेंक दिया."

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं है बल्कि 2017 में आई बॉलीवुड फिल्म MOM का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें वायरल घटना की पुष्टि की गई हो.

  • इसके बाद हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया हमारी सर्च में हमें यह वीडियो क्लिप MovieHub90 नाम के यूट्यूब चैनल के इस वीडियो में मिला जिसे 15:50 मिनट पर देखा जा सकता है.

  • इस वीडियो को Mom फुल मूवी का बताकर शेयर किया गया था और हमने पाया कि यह 02 घंटे 30 मिनट की फिल्म का एक सीन था.

यहां से अंदाजा लगाकर हमनें Mom फिल्म की तलाश की, हमारी सर्च में हमें Bollywood Premium नाम के यूट्यूब चैनल पर यह पूरी फिल्म मिली.

  • श्रीदेवी, सजल अली और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में वायरल क्लिप में दिखाया गया सीन तकरीबन 24:00 मिनट पर देखा जा सकता है.

  • वायरल क्लिप को फिल्म के सीन से मिलाने पर यह साफ नजर आता है कि वायरल क्लिप इसी फिल्म का एक सीन है, ना की कोई वास्तविक घटना का.

Zee5 पर दी गई जानकारी के मुताबिक Mom 2017 की एक हिंदी थ्रिलर फिल्म है जिसमें श्रीदेवी, अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक्टिंग की है. रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म का म्यूज़िक ए.आर. रहमान ने दिया है. देवकी, एक बायोलॉजी टीचर है और अपने स्टूडेंट्स के बीच पॉपुलर है. आर्या, उसकी सौतेली बेटी उसी स्कूल में पढ़ती है लेकिन उनके बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं. जब आर्या के साथ एक भयानक घटना होती है, तो देवकी को अपनी सौतेली बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिससे दोनों के लिए एक इमोशनल सफर शुरू होता है.

यह फिल्म, प्राइम वीडियो और Zee5 पर मौजूद है, जहां इसे देखा जा सकता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: बॉलीवुड फिल्म मॉम के सीन को असली घटना बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×