ADVERTISEMENTREMOVE AD

अतिक्रमण हटाने पर रोते हुए शख्स का यह वीडियो बंगाल नहीं बांग्लादेश का है

यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है बल्कि बांग्लादेश की है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति को बुरी तरह से रोते हुए देखा जा सकता है, इस वीडियो में कुछ महिलाओं को भी रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की एक बस्ती में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद का है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है बल्कि बांग्लादेश की है.

  • वायरल वीडियो में बांग्लादेश के मीरपुर स्थित बौनियाबाद झुग्गी-झोपड़ी इलाके में चलाए गए अतिक्रमण-विरोधी अभियान को दिखाया गया है, जहां अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध इमारतों को ढहा दिया था.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? इस वायरल वीडियो को देखने पर हमें बैकग्राउंड में दुकान का एक बोर्ड नजर आया जिसके ऊपर बांग्ला भाषा में "खान वस्त्र बितन" लिखा हुआ था.

  • इसके साथ ही इस बोर्ड में दुकान का पता भी लिखा हुआ था जिसपर "मीरपुर, ढाका, बांग्लादेश" लिखा था.

  • यहां से अंदाजा लेकर हमने Google पर इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किए और इसके बाद Google Maps पर इस दुकान को सर्च किया. गूगल मैप्स पर इस दुकान पर लगा साइनबोर्ड वायरल वीडियो में दिख रही जानकारी से मेल खा रहा था. इससे यह पुष्टि हो गई कि यह वीडियो बांग्लादेश का है, न कि पश्चिम बंगाल का.

  • वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमें यही वीडियो Sobar Kantha नाम के बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट की इस फेसबुक पोस्ट में मिला जिसे 20 मई 2026 को अपलोड किया गया था.

  • इसके सिवा बांग्ला भाषा में इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट Kaler Kantho Digital का यह लाइव स्ट्रीम वीडियो मिला वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य लगभग 05:45 मिनट से देखे जा सकते हैं.

बांग्लादेशी मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के मीरपुर में अधिकारियों ने बौनियाबाद झुग्गी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी अवैध इमारतों को हटाने के लिए अतिक्रमण-विरोधी अभियान चलाया था. बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान निवासियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: बांग्लादेश में हुए अतिक्रमण-विरोधी अभियान के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×