सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता गौरव भाटिया का कतिथ तौर पर एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि, "स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवा एक दिमाग़ी नक्सली है उसके अंदर जातिवादी ज़हर भरा हुआ था भाजपा सरकार से इसका कोई लेना नहीं है."
स्वतंत्र भारद्वाज एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह खुद को हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता बताता है, जिसे सितंबर 2026 में दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कथित मारपीट को लेकर हुए विवाद और विरोध-प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किया था.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
गौरव भाटिया ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. यह वायरल ग्राफिक फर्जी है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई आधिकारिक न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें गौरव भाटिया के स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर इस तरह का कोई बयान देने की पुष्टि की गई हो.
इसके उलट इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें नवभारत टाइम्स के आधिकारिक X अकाउंट पर यह पोस्ट मिली जिसमें इस ग्राफिक को फर्जी बताया गया था.
वायरल ग्राफिक में भी नवभारत टाइम्स के लोगो का इस्तेमाल किया गया था इसलिए नवभारत टाइम्स ने इन दावों का खंडन किया था.
निष्कर्ष: स्वतंत्र भारद्वाज को 'दिमागी नक्सल' बोलते बीजेपी नेता गौरव भाटिया के बयान वाला वायरल ग्राफिक फर्जी है. गौरव भाटिया ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
