ADVERTISEMENTREMOVE AD

सहारनपुर में गिराई गई मस्जिद के मामले में भड़के जज का नहीं ये वीडियो

वायरल वीडियो का सहारनपुर की घटना से कोई संबंध नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

5 सितंबर 2026 को सुबह होने से पहले ही सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद मस्जिद को पुलिस-प्रसाशन की मौजूदगी में बुलडोजर से ढहा दिया गया था. मस्जिद की मैनेजमेंट कमेटी का कहना था कि यह मस्जिद लगभग 150 सालों से उस परिसर में मौजूद थी.

इस बीच सोशल मीडिया पर कोर्ट की सुनवाई का एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि, "सहारनपुर मस्जिद शहीद करने पर, योगी पर भड़के जज साहब ?"

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वायरल वीडियो में क्या है ? वायरल वीडियो की शुरुआत में एक कोर्ट की कार्रवाई दिखाई गई है जिसमें एक जज साहब अधिकारीयों से सख्त लहजे में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, "घर क्यों तोड़ दिया? क्या यहां भी चलने लगा बुलडोजर ? ऐसा कौन पावरफुल आदमी है जो आप बुलडोजर लेकर तोड़ दिए इसका? " इसके बाद वह कोर्ट में मौजूद पुलिस अधिकारियों को डांटते हुए टिप्पणी करते हैं कि और दीजिए क्रिमिनल्स को वोट.

  • इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा एंकर कहता है कि, "योगी के बुलडोजर एक्शन पर भड़के जज साहब, अब सहारनपुर में की गई मस्जिद शहीद DM के पैसे से बनेगी.कोर्ट का अब तक का सबसे बड़ा ऐलान."

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो का सहारनपुर की घटना से कोई संबंध नहीं है.

  • वायरल वीडियो पटना हाईकोर्ट का है, जहां जज संदीप कुमार ने एक महिला के घर को बुलडोजर से तोड़ने पर नाराजगी जताई थी.

  • इसके साथ ही जज संदीप कुमार ने बिहार पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या पटना में भी बुलडोजर चलने लगा?

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें Oneindia Hindi नाम के यूट्यूब न्यूज चैनल पर इस क्लिप का पूरा वीडियो मिला जिसे 03 दिसंबर 2022 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के डिस्क्रिब्शन में लिखा था कि, "पटना हाईकोर्ट ने एक महिला के घर को बुलडोजर से तोड़ने पर नाराजगी जताई. जज संदीप कुमार ने बिहार पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या पटना में भी बुलडोजर चलने लगा? आप किसका प्रतिनिधित्व करते हैं? राज्य का या किसी निजी व्यक्ति का? आप लोगों ने तो कानून का तमाशा बना दिया है. किसी का भी घर बुलडोजर से तोड़ देंगे."

सहारनपुर में मस्जिद ढहाने की घटना को 05 सितंबर 2026 को अंजाम दिया गया है जबकि यह वीडियो इंटरनेट पर सितंबर 2022 से मौजूद है जिससे यह साफ होता है कि वायरल वीडियो का सहारनपुर मस्जिद की घटना से कोई संबंध नहीं है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए हमारी सर्च में हमें Times of India की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो के बारे में यह रिपोर्ट की गई थी.

  • इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "पटना हाई कोर्ट के एक जज, याचिकाकर्ता का घर बुलडोजर से गिराए जाने पर प्रॉसिक्यूशन और पुलिस विभाग पर बुरी तरह नाराज होते हुए दिखे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

  • पुलिस विभाग द्वारा अपना घर बुलडोजर से गिराए जाने के खिलाफ याचिकाकर्ता की अर्जी पर संज्ञान लेते हुए, पटना हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार ने पुलिस विभाग और जमीन माफिया को कड़ी फटकार लगाई थी."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमारी सर्च में हमें ETV Bharat की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो के बारे में लिखा था कि, "पटना हाई कोर्ट ने बिहार पुलिस को एक याचिकाकर्ता का घर कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से बुलडोजर से गिराने के लिए फटकार लगाई है. साथ ही, कोर्ट ने जमीन माफिया से "रिश्वत लेने" के लिए भी पुलिस बल को आड़े हाथों लिया."

सहारनपुर मस्जिद केस: The Hindu में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक 5 सितंबर, 2026 को सुबह होने से पहले ही सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बुलडोजर पहुंच गए. जब ​​तक शहर के लोग जागे, तब तक एक मस्जिद मलबे में तब्दील हो चुकी थी; मस्जिद की मैनेजमेंट कमिटी का कहना था कि यह मस्जिद लगभग 150 सालों से उस परिसर में मौजूद थी.

  • The Hindu में छपी एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 11 सितंबर को सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले हफ्ते गिराई गई मस्जिद की कमिटी से ₹6.41 करोड़ का हर्जाना वसूलने पर रोक लगा दी. कोर्ट ने मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से जवाब भी मांगा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: पटना में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बोलते जज के पुराने वीडियो को सहारनपुर में तोड़ी गई हालिया मस्जिद से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×